यूपी में बड़ा ‘खेला’! 27 हजार वोटरों के नाम में गड़बड़ी, 800 के बदले EPIC नंबर
Last Updated:
Anupshahr Voter List: 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले ही वोटरों को लेकर घमासान शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी (सपा) ने अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया. पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जांच के लिए ज्ञापन सौंपा है. सपा का दावा है कि 448 स्थलों पर 27 हजार से अधिक मतदाताओं के नामों में सरनेम जोड़ने और हटाने का खेल हुआ है. इसके अलावा करीब 800 मतदाताओं के EPIC नंबर भी बदल दिए गए हैं.
यूपी में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में कई लोगों के नामों में गड़बड़ियां पाईं गईं हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी हैं. आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. पार्टी ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची में धांधली का गंभीर आरोप लगाया है. अनूपशहर विधानसभा सीट की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है. सपा का दावा है कि इस सीट पर 27,000 से अधिक मतदाताओं की पहचान से छेड़छाड़ की गई है.
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपे ज्ञापन में अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के 448 मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) की सूचियों में भारी गड़बड़ियां गिनाई हैं. पार्टी का आरोप है:
- सरनेम का हेरफेर: सपा का आरोप है कि हजारों मतदाताओं के नाम के आगे से उनका सरनेम (उपनाम) या तो अचानक हटा दिया गया है या फिर गलत तरीके से जोड़ दिया गया है.
- रिश्तेदारों के नाम में बदलाव: कई मतदाताओं के पहचान पत्र में उनके पिता या पति (रिलेटिव) के नाम में भी अकारण बदलाव किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं.
- EPIC नंबर में धांधली: सपा ने सबसे बड़ा दावा यह किया है कि क्षेत्र के करीब 800 मतदाताओं के ईपीआईसी (EPIC) नंबर ही बदल दिए गए हैं. इससे मतदान के दिन वोटरों को भारी परेशानी और भ्रम का सामना करना पड़ सकता है.
- धर्म के आधार पर एंट्री: पार्टी ने यह भी आशंका जताई है कि मतदाता सूची में नामों को धर्म के आधार पर दर्ज करने की साजिश की गई है, जो सीधे तौर पर चुनावी निष्पक्षता पर प्रहार है.
चुनाव आयोग से सपा की मांगें
इन भारी गड़बड़ियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने राज्य निर्वाचन आयोग से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की अपील की है. सपा की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
- नए पहचान पत्र जारी हों: जिन 27 हजार से अधिक मतदाताओं के विवरण में यह गड़बड़ी हुई है, उन्हें तुरंत प्रभाव से नए और शुद्ध पहचान पत्र (Voter ID) जारी किए जाएं.
- निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच: मतदाता सूची में धर्म के आधार पर नाम दर्ज होने और सरनेम में किए गए अवांछित बदलावों की एक उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके.
- वोटर लिस्ट की शुद्धि: 2027 के महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों से पहले पूरे प्रदेश और विशेषकर अनूपशहर की मतदाता सूची को पारदर्शी तरीके से बिना गलती की बनाईं जाएं.
About the Author

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …
और पढ़ें