यूपी में यहां मां वैष्णो देवी के हो रहे साक्षात दर्शन, लोगों की लग रही भीड़, हो रहा बड़ा चमत्कार
Last Updated:
अलीगढ़ की देवकी, जिन्हें ‘अलीगढ़ वाली मैया’ कहा जाता है, 15 वर्षों से देवी का रूप धारण किए हुए हैं. लोग उन्हें माता वैष्णो देवी का अवतार मानते हैं.
हाइलाइट्स
- अलीगढ़ में देवकी को ‘अलीगढ़ वाली मैया’ कहा जाता है.
- देवकी 15 वर्षों से देवी का रूप धारण किए हुए हैं.
- लोग देवकी को मां वैष्णो देवी का अवतार मानते हैं.
वसीम अहमद /अलीगढ़. कलयुग में माता वैष्णो देवी के साक्षात दर्शन और मनोकामनाओं की पूर्ति का अनुभव चमत्कार ही होगा. अलीगढ़ के सरसौल इलाके में रहने वाली देवकी, जिन्हें लोग ‘अलीगढ़ वाली मैया’ के नाम से जानते हैं, पिछले 15 वर्षों से देवी का रूप धारण किए हुए हैं. जन्म से ही उनके साथ जुड़ी रहस्यमयी घटनाओं के कारण लोग उन्हें देवी का अवतार मानते हैं. दूर-दूर से लोग अपनी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए उनके दर्शन करने आते हैं. किसी को जादू-टोने से छुटकारा चाहिए, तो कोई अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए आता है.
देवकी का जीवन साधारण नहीं रहा. वह कभी स्कूल नहीं गईं, बल्कि घर में रहकर ही भक्ति और अध्ययन किया. मात्र 5-6 महीने की उम्र से ही उन्होंने भगवान की भक्ति शुरू कर दी थी और आज यह सिलसिला 15 वर्षों से जारी है. उनके पिता का छोटा सा प्रॉपर्टी का व्यवसाय है और उनकी मां एक गृहिणी हैं. देवकी का जीवन का एकमात्र उद्देश्य है, भटके हुए लोगों को सही रास्ते पर लाना और उन्हें भगवान के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देना. देवकी कहती हैं कि “मैं राम और शिव दोनों की भक्त हूं और लोगों द्वारा मुझे मां वैष्णो देवी का रूप माना जाता है. मेरा काम सिर्फ इतना है कि मैं भगवान की आराधना करती हूं और उनकी कृपा से लोगों के कष्टों का निवारण होता है.”
देवकी का समाज में गहरा प्रभाव है. लोग उन्हें श्रद्धा और आस्था से देखते हैं. उनके पास आने वाले श्रद्धालु अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं और देवकी के आशीर्वाद से उनकी समस्याओं का समाधान होता है. अलीगढ़ में देवकी का स्थान एक धर्मस्थल के रूप में स्थापित हो चुका है, जहां से लोग अपने दुखों का निवारण पाते हैं.