रात में सोने से पहले खा लें दो लौंग, पाचन, इम्यूनिटी, नींद और वजन पर पड़ता है असर, जाने
Last Updated:
स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि लौंग औषधीय गुणों का खजाना होती है. इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व, जैसे विटामिन सी, विटामिन ए ,कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस होते हैं. आगे वे बताते हैं, कि लौंग का इस्तेमाल करना हम लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, अगर कोई व्यक्ति रात को सोने से पहले दो लौंग खा लेता है, तो उसे स्वास्थ्य से संबंधित कई तरह के लाभ देखने को मिलते हैं.
भारतीय रसोई में आसानी से पाई जाने वाली मामूली सी लौंग एक मसाला है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि रात में दो लौंग का सेवन आपके मोटापे, पेट में जलन, एसिडिटी और अपच और बदहजमी जैसी समस्याएं दूर कर सकता है.

दरअसल रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव (बी ए एम एस लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि आपके किचन में आसानी से पाई जाने वाली मामूली सी लौंग एक मसाला है, जिसे हम लोग बखूबी सब्जियों और कई व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए उपयोग करते हैं.

स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि लौंग औषधीय गुणों का खजाना होती है. इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व, जैसे विटामिन सी, विटामिन ए ,कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस होते हैं. आगे वे बताते हैं, कि लौंग का इस्तेमाल करना हम लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, अगर कोई व्यक्ति रात को सोने से पहले दो लौंग खा लेता है, तो उसे स्वास्थ्य से संबंधित कई तरह के लाभ देखने को मिलते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वह बताती हैं कि लौंग का सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत बनी रहती है. ऐसे में रात को अगर कोई भी व्यक्ति दो लौंग खा ले और थोड़ा गुनगुना पानी पी ले नियमित तौर पर, तो उनके पेट में जलन, एसिडिटी और अपच और बदहजमी जैसी समस्याएं दूर होंगी

आगे कि जानकारी देते हुए वह बताती हैं कि लौंग खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होने लगती है. इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. इसका इस्तेमाल भारतीय खाने में खूब किया जाता है, लेकिन आयुष चिकित्सा में भी लौंग का इस्तेमाल बहुत ही लाभकारी बताया गया है, यह कई औषधीय गुणों का खजाना है. इसके इस्तेमाल के कई तरह की शरीर की परेशानियों में आराम मिलता है.

वही लौंग का इस्तेमाल लोग ओरल हेल्थ के लिए भी करते हैं. लौंग में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दांतों के दर्द और मसूड़ों के संक्रमण को दूर करते हैं और मुंह की ताजगी बनाए रखती है.

आगे उन्होंने बताया, कि लौंग में मेलाटोनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो अच्छी नींद के लिए जरूरी है. रात में लौंग का सेवन करने से नींद में सुधार हो सकता है. इसके अलावा, लौंग के इस्तेमाल से मेटाबॉलिज्म दर में सुधार होता है, जिससे वजन घटाने में भी लौंग बहुत मदद करता है