गुंजन रॉय ने बहराइच के पयागपुर में भक्ति गीतों से बांधा समा, सुरीली आवाज से जीता दिल

0
गुंजन रॉय ने बहराइच के पयागपुर में भक्ति गीतों से बांधा समा, सुरीली आवाज से जीता दिल


Last Updated:

सिंगर गुंजन रॉय ने बहराइच के पयागपुर में बड़े मंगल पर भक्ति कार्यक्रम में प्रभु श्री राम और हनुमान जी के गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया. मुंबई के रहने वाले सिंगर गुंजन रॉय ने बहराइच में एक कार्यक्रम में धमाल मचा दिया है. जिनके भक्ति गीत से पूरा क्षेत्र झूम उठा, जर्नी की बात करे तो अपने कैरियर में इन्होंने लगभग 5000 शो पूरे भारत के अलग-अलग राज्यो में किये. सारेगामापा, इंडियन ,आइडल समेत तमाम बड़े प्लेटफॉर्म पर अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेर चुके है, पहली बार पहुँचे बहराइच और कार्यक्रम में पहुंचकर सबका दिल जीत लिया.

बहराइच: मुंबई के रहने वाले सिंगर गुंजन रॉय ने बहराइच में एक कार्यक्रम में धमाल मचा दिया है. जिनके भक्ति गीत से पूरा क्षेत्र झूम उठा, जर्नी की बात करे तो अपने कैरियर में इन्होंने लगभग 5000 शो पूरे भारत के अलग-अलग राज्यो में किये. सारेगामापा, इंडियन ,आइडल समेत तमाम बड़े प्लेटफॉर्म पर अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेर चुके है, पहली बार पहुँचे बहराइच और कार्यक्रम में पहुंचकर सबका दिल जीत लिया.

इससे पहले हम कुछ बताएं सबसे पहले आप गुंजन रॉय सिंगर के बारे में जान लीजिए. जिन्होंने बहराइच में पहली बार अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेर दिलों पर छा गए हैं. दरअसल उनके करियर की बात करें तो सिंगिंग की दुनिया में इनका कैरियर बहुत लंबा रहा है, जिन्होंने जी टीवी अंताक्षरी, जी टीवी सारेगामापा, रेडियो सिटी सुपर सिंगर विनर, इंडियन आईडल सीजन 6 में अपनी मधुर सुरीली आवाज की छाप छोड़ी है जिसकी आज भी सराहना करते हैं.

पयागपुर में था कार्यक्रम

दरअसल गुंजन रॉय बहराइच जिले के पयागपुर के जगता जलालपुर लौकाही चौराहा पर स्थित भदौरिया जी के आवास पर बड़े मंगल के अवसर पर एक कार्यक्रम में इनको बुलाया गया था. जहां पर इन्होंने प्रभु श्री राम और हनुमान जी के सुंदर गीत के साथ धमाल मचा दिया. लोग घण्टों तक बैठे उनकी मधुर आवाज को सुनते रहे इन्होंने शुरुआत हनुमान जी के सुंदर गीत, हे दुख भंजन से की, इसके बाद इस कार्यक्रम में आए हुए सभी लोग भक्ति में लीन हो गए और उनकी आवाज के कायल हो गए.

लोकल 18 टीम से बातचीत में गुंजन जी ने बताया है कि बहराइच बहुत अच्छा लगा और अगर दोबारा अवसर मिला तो बहराइच में फिर आकर परफॉर्म करेंगे. इसके अलावा समाजसेवी आनंद सिंह भदौरिया जी का धन्यवाद भी किया. यह पूरा कार्यक्रम बड़े मंगल के अवसर पर विधानसभा पयागपुर के जगता जलालपुर लौकाही चौराहा पर स्थित भदौरिया जी के आवास पर सम्पन्न हुआ. जहां लाखों लोगों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और कार्यक्रम का आनंद लिया.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *