राम मंदिर दान पेटी केस: 3 सदस्यीय SIT गठित; कमिश्नर-IG को जांच की कमान, 15 दिन में आएगा सच
Last Updated:
Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या राम मंदिर के दान पात्रों से धनराशि चोरी होने की अफवाहों पर उत्तर प्रदेश सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर त्वरित संज्ञान लेते हुए शासन ने एक हाई-प्रोफाइल विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है. लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत (IAS) की अध्यक्षता में गठित यह 3 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति मामले के सभी प्रशासनिक, पुलिसिया और वित्तीय पहलुओं की जांच करेगी. टीम को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपने के लिए 7 दिन और अंतिम क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए महज 15 दिन का सख्त समय दिया गया है.
Ram Mandir Danpeti Case: श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दान पात्रों से चढ़ावे की राशि चोरी होने से जुड़ी अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई एसआईटी जांच की मांग को सरकार ने तुरंत मंजूरी दे दी है. शासन ने इस पूरे संवेदनशील प्रकरण की पारदर्शी और त्वरित जांच के लिए एक अत्यंत शक्तिशाली विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है. यह विशेष टीम न केवल अफवाहों की जमीनी हकीकत का पता लगाएगी, बल्कि इस प्रोपेगैंडा के पीछे काम कर रहे चेहरों को भी बेनकाब करेगी.
SIT में कौन शामिल?
उत्तर प्रदेश शासन ने जांच की कमान सूबे के सबसे अनुभवी और कड़क अधिकारियों के हाथों में सौंपी है. गठित की गई एसआईटी में निम्नलिखित तीन सदस्यों को शामिल किया गया है:
- विजय विश्वास पंत (IAS – चेयरमैन): वर्तमान में लखनऊ के मंडलायुक्त (Divisional Commissioner) हैं, जो इस पूरी जांच समिति की अध्यक्षता करेंगे.
- किरन एस (IPS): आईजी रेंज (Inspector General of Police, Range) हैं, जो मामले के आपराधिक, सुरक्षा व्यवस्था और सोशल मीडिया अफवाह के पुलिसिया एंगल की जांच संभालेंगे.
- नील रतन (विशेष सचिव, वित्त): विशेष सचिव (Finance) के रूप में यह मंदिर के ऑडिट, दान पेटियों की काउंटिंग प्रक्रिया और वित्तीय लेन-देन के तकनीकी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण करेंगे.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…