लखनऊ में अपराधियों पर नकेल, पुलिस के ‘ईगल’ रखेंगे पैनी नजर, रोज होगा ये काम

0
लखनऊ में अपराधियों पर नकेल, पुलिस के ‘ईगल’ रखेंगे पैनी नजर, रोज होगा ये काम


Last Updated:

Lucknow News: लखनऊ पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए “ईगल मोबाइल” टीम बनाई है. यह टीम रोज 20 अपराधियों का डोजियर तैयार करेगी और सत्यापन करेगी. डीसीपी क्राइम नोडल अफसर होंगे. टीम को दुपहिया वाहन दिए गए है…और पढ़ें

UP News: लखनऊ में पुलिस की ईगल टीम अपराधियों पर रखेगी पैनी नजर

हाइलाइट्स

  • लखनऊ में अपराधियों पर नजर रखने के लिए ‘ईगल मोबाइल’ टीम का गठन.
  • ईगल मोबाइल टीम रोज 20 अपराधियों का डोजियर तैयार करेगी.
  • डीसीपी क्राइम को ईगल मोबाइल का नोडल अफसर बनाया गया.

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक अहम कदम उठाया है. लखनऊ मे अपराधियों की निगरानी के लिए “ईगल मोबाइल” टीम का गठन किया गया है. यह टीम अपराधियों की की निगरानी के साथ ही रोज डोजियर तैयार करेगी और घर-घर जाकर अपराधियों का सत्यापन करेगी. लखनऊ के 51 थानों में ईगल मोबाइल टीम की तैनाती की गई है, जिसमें हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल रैंक के दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. DCP क्राइम को ईगल मोबाइल का नोडल अफसर बनाया गया है.

ईगल मोबाइल टीम के कामों की समीक्षा के लिए DCRB में एक कण्ट्रोल रूम भी बनाया जाएगा. पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने बताया कि ईगल मोबाइल टीम को ‘क्रिमिनल सर्विलांस एंड मॉनिटरिंग टीम’ का भी नाम दिया गया. इस टीम में शामिल हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को दुपहिया वाहन भी दिया गया है ताकि वे शातिर और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का घर-घर जाकर सत्यापन कर सकें.

रोजाना 20 अपराधियों का बनाना होगा डोजियर 
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एगले मोबाइल टीम को रोज 20 डोजियर तैयार करने होंगे. इसके बाद इन डोजियर को स्कैन कर जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी डीसीआरबी को भेजा जाएगा. साथ ही यह डाटा त्रिनेत्र ऐप पर भी उपलोड किया जायेगा. इस टीम के लिए अलग से व्हाट्सऐप ग्रुप भी बनाया गया है जहां वे रोज अपनी रिपोर्ट शेयर करेंगे. इस टीम को कोई अन्य काम नहींसौंपा जाएगा. डीसीपी क्राइम ईगल टीम के कामों की समीक्षा करेंगे. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस टीम की जानकारी की वजह से अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी.

homeuttar-pradesh

लखनऊ में अपराधियों पर नकेल, पुलिस के ‘ईगल’ रखेंगे पैनी नजर, रोज होगा ये काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *