लखनऊ में ट्रेन हादसे की साजिश या शरारत? ट्रैक पर रखा 50 किलो का लोहे का चौखट, लोको पायलट ने ऐसे बचाई सैकड़ों जानें

0
लखनऊ में ट्रेन हादसे की साजिश या शरारत? ट्रैक पर रखा 50 किलो का लोहे का चौखट, लोको पायलट ने ऐसे बचाई सैकड़ों जानें


Last Updated:

Zoom

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर रेल यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते हुए ट्रेन को डिरेल करने की साज़िश की गई. कैंट के दिलकुशा ब्लॉक हट के पास शुक्रवार दोपहर पंजाब मेल के आने से पहले रेलवे ट्रैक पर 50 किलो वजनी लोहे का चौखट रख दिया गया. लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी. इसके बावजूद लोहे का चौखट इंजन में फंस गया. इस मामले में कैंट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

13006 पंजाब मेल अमृतसर से हावड़ा जा रही थी. शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे ट्रेन जब कैंट के दिलकुशा ब्लॉक हट के पास पहुंची, तभी लोको पायलट ने ट्रैक पर लोहे का बड़ा चौखट पड़ा देखा. उन्होंने बिना देरी किए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी. इसके बावजूद इंजन ट्रैक पर रखे 50 किलो वजनी लोहे के चौखट से टकरा गया और वह इंजन के नीचे फंस गया. लोको पायलट ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी. रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. चौखट को हटाकर आरपीएफ को सुपुर्द कर दिया.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *