लखनऊ में सड़के हादसे में 26 साल के भोजपुरी डायरेक्टर की मौत, मौत बनकर आया ट्रक

0
लखनऊ में सड़के हादसे में 26 साल के भोजपुरी डायरेक्टर की मौत, मौत बनकर आया ट्रक


Last Updated:

Bhopuri Director Road Accident: एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक भोजपुरी फिल्म डायरेक्टर रोहित शर्मा की मौत हो गई. हादसा गुडंबा थाना क्षेत्र के मुंशी पुलिया के पास हुआ. एक बेकाबू ट्रक डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड आ गया और रोहित की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में रोहित के साथ मौजूद उनका दोस्त शोभित गंभीर रूप से घायल हो गया. रोहित मलिहाबाद में एक फिल्म की शूटिंग से वापस घर लौट रहे थे.

Zoom

भोजपुरी डायरेक्टर की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सड़क हादसे में एक भोजपुरी डायरेक्टर की मौत हो गई. गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित मुंशी पुलिया के पास मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवा भोजपुरी फिल्म डायरेक्टर रोहित शर्मा की जान चली गई. बेकाबू रफ्तार के कहर ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं.

हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ. जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और सड़क का डिवाइडर तोड़ते हुए रॉन्ग साइड में आ गया. इसी दौरान सामने से अपनी बाइक पर आ रहे रोहित शर्मा इस बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गए. ट्रक ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए. हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर अपना ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.

शूटिंग से लौटते वक्त हुआ हादसा
चिनहट निवासी 26 वर्षीय रोहित शर्मा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. वे कुछ भोजपुरी फिल्मों में डायरेक्शन और एक्टिंग का काम कर चुके थे. इसके अलावा वह अपने घर के फर्नीचर कारोबार में हाथ बंटाते थे और आईटीआई (ITI) के छात्र भी थे.

सोमवार शाम को रोहित अपने दोस्त शोभित के साथ मलिहाबाद में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गए हुए थे. मंगलवार तड़के जब वे दोनों बाइक से वापस अपने घर चिनहट लौट रहे थे, तभी मुंशी पुलिया के पास मौत बनकर आए इस ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल रोहित और उनके दोस्त शोभित को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया. वहीं, उनके दोस्त शोभित की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है और उनका सघन इलाज जारी है. पुलिस ने रोहित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है. युवा बेटे की मौत की खबर से रोहित के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *