लखीमपुर खीरी में अंबेडकर प्रतिमा टूटने पर बवाल, कई पुलिसवाले जख्मी

0
लखीमपुर खीरी में अंबेडकर प्रतिमा टूटने पर बवाल, कई पुलिसवाले जख्मी


Last Updated:

​​Lakhimpur Kheri News : लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर बवाल हो गया है. गुस्साए लोगों ने पुलिसवालों की गाड़ियां उलट दीं. कई गाड़ियां फूंकी भी गई हैं. आगजनी और पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. अपर पुलिस अधीक्षक अजय राय का कहना है कि कानून-व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रण में है. लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस घटनास्थल के लिए लखनऊ से रवाना हो गए हैं.

Zoom

पुलिसबल के साथ जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल मौके पर पहुंचीं.

लखीमपुर खीरी (अतीश त्रिवेदी). यूपी के लखीमपुर खीरी में अंबेडकर जयंती पर बवाल हो गया है. मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में अंबेडकर प्रतिमा टूटने पर भारी बवाल हो गया है. गुस्साए लोगों ने पुलिसवालों की गाड़ियां तोड़ दीं. कई गाड़ियां फूंकी भी गई हैं. पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा. विवादित जमीन पर अंबेडकर मूर्ति रखने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए. आगजनी और पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल. एक महिला भी घायल. मौके पर कई थाने का पुलिस बल तैनात. जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पवन गौतम, अमित कुमार राय भारी पुलिस बल के साथ स्वयं मौके पर उपस्थित हैं.

क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बनी हुई है. अपर पुलिस अधीक्षक अजय राय का कहना है कि कानून-व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रण में है. स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है. लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस घटनास्थल के लिए लखनऊ से रवाना हो गए हैं.

ग्राम समाज की जमीन लेकर कहासुनी
कहा जा रहा है कि लखीमपुर खीरी में अंबेडकर जयंती के मौके पर माहौल उस वक्त बिगड़ गया, जब बाबा साहब की मूर्ति को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और हिंसा शुरू हो गई. पुलिस पर भी हमला हुआ है. मामला मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज चौकी अंतर्गत बाबूपुर गांव का है, जहां ग्राम समाज की जमीन पर एक पक्ष बाबा साहब की मूर्ति स्थापित करना चाहता था जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था. इसी को लेकर पहले कहासुनी हुई, फिर देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

हाथापाई में गिरी प्रतिमा
घटना का अहम मोड़ हाथापाई के दौरान आया, जब बाबा साहेब की प्रतिमा गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद माहौल अचानक भड़क उठा. आक्रोशित भीड़ ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. पुलिस की गाड़ियां भी नहीं छोड़ी गईं. जमकर पत्थरबाजी हुई. इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इलाके में अफरातफरी मच गई. मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. फिलहाल स्थिति काबू में है, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है.

कासगंज में रास्ता रोकने पर हंगामा
कासगंज में अंबेडकर शोभायात्रा के रास्तों लेकर विवाद का मामला सामने आया है. मामूली विवाद के बाद देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया. रोड पर ट्रैक्टर ट्राली लगाकर रास्ता रोकने का आरोप है. पथराव के दौरान एक सिपाही घायल हुआ है. मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल पहुंच गया है. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. कोतवाली सहावर क्षेत्र के चहका गुनार गांव का मामला.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *