सहारनपुर से पीएम मोदी ने किया एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, दिल्ली- देहरादून ढाई घंटे में

0
सहारनपुर से पीएम मोदी ने किया एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, दिल्ली- देहरादून ढाई घंटे में


Last Updated:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, जिससे अब दिल्ली से देहरादून का सफर केवल ढाई घंटे में पूरा होगा. लगभग 210 किलोमीटर लंबे इस छह लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे में 12 किलोमीटर का एलीवेटेड वाइल्डलाइफ सेक्शन बनाया गया है, जो वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से सहारनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन, व्यापार और कनेक्टिविटी को बड़ी रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

सहारनपुर. दिल्ली से देहरादून की दूरी को कम करने के लिए बनाया गया एक्सप्रेसवे का लंबा इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सहारनपुर में रोड शो कर इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. जिसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मां डांटकाली मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की. अब कल से इस एक्सप्रेसवे पर बिना रोक-टोक के दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से देहरादून के बीच वाहन फर्राटे भरेंगे. यह एक्सप्रेसवे 2021 में बनना शुरू हुआ था और 2024 में इसका निर्माण कार्य पूरा होना था लेकिन निर्माण कार्य में धीमी गति के चलते 14 अप्रैल यानी कि आज इसका उद्घाटन किया गया है. लंबे समय से लोग इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का इंतजार कर रहे थे जो कि आज पूरे तरीके से खत्म हो गया.

एक्सप्रेसवे की खूबियां जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
यह एक्सप्रेसवे दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी को बहुत कम कर देता है, जिससे अब यात्रा में केवल 2.5 घंटे का समय लगेगा. लगभग 210 किमी लंबा यह 6-लेन का एक्सप्रेसवे है, जो ‘एक्सेस-कंट्रोल्ड’ है. इस एक्सप्रेसवे में 12 किमी लंबा एलीवेटेड वाइल्डलाइफ सेक्शन बनाया गया है, जो एशिया का सबसे लंबा हिस्सा माना जा रहा है. यह डांटकाली मंदिर के पास जंगल के ऊपर से गुजरता है, जिससे वन्यजीवों को कोई नुकसान न हो, इस प्रोजेक्ट में राजाजी नेशनल पार्क के पास वन्यजीवों के संरक्षण के लिए विशेष ध्यान रखा गया है. जिसमें 12 किमी का हिस्सा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर के रूप में है. यह प्रोजेक्ट भारतीय इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन उदाहरण है, जो न केवल गति, बल्कि सुरक्षा और स्थिरता पर भी केंद्रित है. यह उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा, जिससे पर्यटन और व्यापार में जबरदस्त वृद्धि की संभावना है.

सहारनपुर को होगा एक्सप्रेसवे का सबसे ज्यादा फायदा
सहारनपुर में यह 73 किलोमीटर का है जबकि सहारनपुर के लोगों को सबसे ज्यादा इसका फायदा होने वाला है. सहारनपुर से मेडिकल सुविधा के साथ व्यापार करना बेहद आसान होगा. जबकि सहारनपुर के लगभग 50 गांव इससे जुड़े हैं. इस एक्सप्रेसवे को सीसीटीवी से लैस किया गया है जबकि इसकी हाई स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है. इस एक्सप्रेसवे पर चार टोल पड़ेंगे. सहारनपुर से दिल्ली जाने के लिए अब लोगों को मात्र 2 घंटे का समय लगेगा जबकि देहरादून मात्र 45 मिनट में पहुंच जाएंगे.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *