लखीमपुर खीरी में खेतों में मिला 6 फीट लंबा मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप
Last Updated:
लखीमपुर खीरी जिले में जहां एक और मानसून के साथ बारिश हो रही है वहीं दूसरी और बरसात के मौसम में जलीय जीव-जंतु रिहायशी इलाकों को तरफ जा रहे हैं. जिस कारण घटनाएं भी बढ़ जाती है. घर के समीप खेतों में मगरमच्छ को देख…और पढ़ें
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार भोजन की तलाश में मगरमच्छ नदियों व तालाबों से निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार मगरमच्छ सबसे अधिक कुत्ते को अपना भोजन मानते हैं. इसीलिए तालाबों का नदियों से निकलकर गांव तक पहुंच रहे हैं. मगरमच्छ 6 फीट लंबा था. वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को नदी में छोड़ दिया.
मगरमच्छ को एक बिस्तर से ढक दिया
बरसात के मौसम में नदियों वह तालाबों का जलस्तर बढ़ जाता है. जिस कारण नदियों व तालाबों से निकाल कर मगरमच्छ रिहायशी इलाकों के समीप पहुंच जाते हैं. बरसात के मौसम में नदियां उफान पर हैं ऐसे में तराई क्षेत्र में लगातार मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं. वहीं ब्लॉक ईसानगर के गोडवा गांव में खेतों में बैठा दिखाई दिया. मगरमच्छ ग्रामीणों ने सबसे पहले मगरमच्छ को एक बिस्तर से ढक दिया ओर वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी. सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया फिर उसे नदी में छोड़ दिया.