लव लाइफ में आएगी बहार, मेष राशि में आज बनेगा ध्रुव योग

0
लव लाइफ में आएगी बहार, मेष राशि में आज बनेगा ध्रुव योग


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 17 June 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको उत्साह, साहस और आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे. चंद्रमा एकादश भाव में गोचर करेंगे. अधूरी इच्छाओं की पूर्ति के योग बन सकते हैं. आज ध्रुव योग बनेगा. इससे रुके हुए कामों में प्रगति होगी. मेष राशि के प्रेम संबंधों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा. पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. किसी प्रियजन से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. मित्र और रिश्तेदारों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाएं.

Aaj Ka Mesh Rashifal 17 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज ध्रुव योग बनने जा रहा है. इससे रुके हुए कामों में प्रगति होगी. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. आज ऋतु ग्रीष्म है. मास ज्येष्ठ है. तिथि तृतीया है. नक्षत्र पुनर्वसु है. करण तैतिल और गर है. पक्ष शुक्ल है. योग ध्रुव है. आज सूर्योदय 5:22 पर, सूर्यास्त 7:20 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त कोई भी नहीं है. अशुभ समय राहुकाल 12:21 से लेकर 2:06 दोपहर तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य न करें. दिशाशूल उत्तर में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको उत्साह, साहस और आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे. चंद्रमा एकादश भाव में गोचर करेंगे, जिससे आय, लाभ, मित्रों का सहयोग और अधूरी इच्छाओं की पूर्ति के योग बन सकते हैं. सूर्य का प्रभाव आपको आत्मविश्वास, संचार कौशल और सामाजिक प्रतिष्ठा को मबूजत बनाएंगे. आज का दिन उपलब्धियों और लाभ प्राप्ति के लिए अनुकूल रहेगा.

इनकी मदद से आएगा रिश्ता

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी. पुरानी थकान या तनाव में कमी आएगी. दिनभर सक्रिय रहें, लेकिन पर्याप्त आराम भी जरूरी है. सलाह के तौर पर आज भगवान सूर्य को नमस्कार करें, हल्का व्यायाम करने से आपको लाभ मिलेगा. मेष राशि के प्रेम संबंधों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा. पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. अविवाहित जातकों के लिए मित्रों के माध्यम से नया रिश्ता मिलने की संभावना बन सकती है. परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा. किसी प्रियजन से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. मित्र और रिश्तेदारों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाएं.

व्यापार में क्या होगा

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाचार मिल सकता है. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है. वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को नए ग्राहक और लाभदायक अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *