विंध्याचल रेलवे स्टेशन का नया लुक बना आकर्षण का केंद्र, जानें क्या-क्या बदला
Last Updated:
Vindhyachal Railway Station : मिर्जापुर के विंध्याचल रेलवे स्टेशन का 23.24 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक कायाकल्प किया गया है. एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित इस स्टेशन पर हाईटेक टिकट काउंटर, एसी वेटिंग रूम, 7 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, आधुनिक लाइटिंग और धार्मिक थीम के साथ यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया.
मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्याचल रेलवे स्टेशन की तस्वीर पूरी तरीके से बदल चुकी है. विंध्याचल रेलवे स्टेशन का 23.24 करोड रुपए से कायाकल्प कराया गया है. स्टेशन को नव्य और भव्य रूप दिया गया है. एयरपोर्ट की तर्ज पर पूरे स्टेशन का नए सिरे से विकास कराया गया है.
विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं का खासा ख्याल रखा गया है. एंट्री गेट से लेकर स्टेशन के अंदर तक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी, इसके साथ ही अत्याधुनिक लाइट आपको मंत्रमुग्ध करती हुई नजर आएंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव निर्मित स्टेशन का लोकार्पण किया है.
विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर हाईटेक टिकट काउंटर बनाया गया है. टिकट काउंटर के साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ केंद्र भी बनाया गया है, यहां पर कर्मचारियों के लिए भी अत्याधुनिक सुविधाएं की गई है. वहीं,यात्रियों के लिए भी टिकट काउंटर के साथ ही मोबाइल टिकट मशीन भी लगाई गई है, जिसके माध्यम से यात्री तत्काल टिकट लें सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का भी विकास कराया गया है. प्लेटफार्म एयरपोर्ट की तर्ज पर नजर आ रहे हैं. चमकते टाइल्स और अत्यधिक लाइट इसकी सुंदरता को कई गुना तक बढ़ा दे रहे हैं. पहले यहां पर ऐसी व्यवस्था नहीं थी. पूरे स्टेशन पर सिर्फ सीमेंट की फर्स थी.
एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए स्टेशन पर 7 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है. फुट ओवर ब्रिज के साथ ही नई तकनीक की लाइट लगाई गई है, जिसके माध्यम से यात्रियों को और सुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा.
महिला, दिव्यांग और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय भी बनाए गए हैं. ताकि, किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े. यात्रियों की हर छोटी बड़ी सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया है.
यात्रियों के इंतजार के लिए एग्जीक्यूटिव वेटिंग रूम बनाया गया है. वातानुकूलित वेटिंग रूम में बैठकर यात्री अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं, यहां पर डिस्प्ले बोर्ड पर यात्रियों को ट्रेन की जानकारी भी मिलती रहेगी, जिसे देखकर यात्री समय से प्लेटफार्म पर पहुंच जाएंगे और ट्रेन पड़कर अपने गंतव्य को रवाना हो सकेंगे.
नवनिर्मित विंध्याचल रेलवे स्टेशन को मां के धाम का स्वरूप दिया गया है. धार्मिक मान्यता वाले विंध्य क्षेत्र में स्टेशन पर इसका स्वरूप भी आपको झलकता हुआ दिखाई देगा. आने वाले भक्तों को मां के आस्था और शक्ति के बारे में स्टेशन से ही जानकारी मिलती रहेगी, जिससे यात्री रूबरू हो सकेंगे.