हरियाली तीज पर बदल गया फैशन, हरे के साथ लाल चूड़ियां बन गईं नई पसंद
Last Updated:
हरियाली तीज और सावन के मौके पर फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में इस बार हरे रंग के साथ लाल चूड़ियों का कॉम्बो महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है. नई डिजाइनों वाली इन चूड़ियों की मांग देश के साथ-साथ अमेरिका, इंग्लैंड और बांग्लादेश जैसे देशों से भी बढ़ी है. हरे-लाल चूड़ियों के गुच्छे 110 रुपये से उपलब्ध हैं.
फिरोजाबाद: हरियाली तीज का त्य़ौहार,सावन की फुहार और मौसम में हल्की बूंदाबादी…इस मौके पर महिलाओं में एक अलग उत्साह देखने को मिलता है.खासतौर पर जब बात महिलाओं के श्रंगार की आती है तो हरे रंग का बड़ाल महत्व नजर आता है. महिलाएं हरें रंग की कांच की चूड़ियों की खूब डिमांड कर रही हैं, लेकिन इस सीजन में हरे रंग के साथ लाल रंग का भी क्रेज दिखाई दे रहा है. फिरोजाबाद की प्रसिद्ध चूड़ी मार्केट में हरे के साथ-साथ लाल रंग की चूड़ियों को भी महिलाएं पहनने के लिए खरीद रही हैं. दुकानों पर हरे और लाल रंग की कई तरह की चूडियां सजी दिखाई दे रही हैं. महिलाएं दूर दूर से इनको खरीदने के लिए आ रही हैं. वहीं इनकी कीमत दुकानों पर अलद-अलग है.
हरे के साथ लाल रंग की चूड़ियों का क्रेज
फिरोजाबाद की प्रसिद्ध चूड़ी मार्केट गली इमामबाड़ा में चूड़ियों की फर्म के मालिक नितिन गोयल ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार सावन आने से पहले ही चूड़ी मार्केट में नई डिजाइनों की बहार आ गई है.इस साल हरी चूड़ियां ही नहीं बल्कि उनके साथ लाल रंग की चूड़ियों का कोम्बो देखने को मिल रहा है.हरे के साथ लाल रंग की चूड़ियों को पहनने का एक नया फैशन मार्केट में आ गया है. पहले महिलाएं हरे रंग की प्लेन चूड़ियों को पहनना पसंद करती थी लेकिन अब उनके साथ लाल रंग की चूड़ियों को पहन रही है.इसमें प्लेन के अलावा और भी डिजाइन की चूड़ियों को तैयार किया जा रहा है.
दुकानदार ने बताया कि महिलाओं में हरे और लाल रंग की चूड़ियों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए फिगर,स्टोन और जरी वर्क के साथ चूड़ियों को तैयार किया जा रहा है.चूड़ी मार्केट में तोड़े(गुच्छे) के अलावा डिब्बियों में भी दर्जन की रेट में चूड़ियों को बेचा जा रहा है. बताया जाता कि हरा रंग हरियाली और लाल रंग शुभ का प्रतीक माना जाता है.इसलिए महिलाएं लाल और हरे रंग की चूड़ियों के सेट बनाकर पहन रही हैं.
विदेशों से मिल रहे हैं हरे और लाल रंग की चूड़ियों के ऑर्डर, कींमत 110 रु प्रति गुच्छा
चूड़ी व्यापारी ने कहा कि हरे रंग की चूड़ियों की डिमांड देश भर में है लेकिन हरे के साथ लाल का कोम्बो भी अब देखने को मिल रहा है.जिसके चलते विदेशों से भी हरे और लाल रंग की नई डिजाइन की चूड़ियों के ऑर्डर मिल रहे हैं. व्यापारी ने बताया कि यूएस, इंग्लैंड और बांग्लादेश में हरे और लाल रंग की फैंसी चूड़ियों के ऑर्डर मिल रहे हैं. इन चूड़ियों की कीमत बेहद कम है,हरे औऱ लाल रंग की चूड़ियों के गुच्छे 110 रुपए प्रति आठ दर्जन और डिब्बिय़ों की कीमत 50 रुपया है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें