वृंदावन आए और पैसे कम हैं? टेंशन नहीं… 225 में AC रूम, 65 में भरपेट भोजन, सर पर गठरी लेकर आएं या परिवार संग, सबके लिए सबसे सस्ता ठिकाना

0
वृंदावन आए और पैसे कम हैं? टेंशन नहीं… 225 में AC रूम, 65 में भरपेट भोजन, सर पर गठरी लेकर आएं या परिवार संग, सबके लिए सबसे सस्ता ठिकाना


Last Updated:

Affordable Place in Vrindavan: वृंदावन घूमने जा रहे हैं और बजट की चिंता है? टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में मात्र 65 में भरपेट भोजन और 225 में AC कमरा पाएं. जानिए इस शानदार सुविधा के बारे में सबकुछ – सस्ती थाली, साफ-सुथरी रहन-सहन और आसान बुकिंग.

मथुरा (वृंदावन): अगर आप वृंदावन घूमने आ रहे हैं और कम बजट में रहना और खाना चाहते हैं, तो ये खबर आप ही के लिए है. जी हां, बांके बिहारी की नगरी वृंदावन में आपके लिए टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर (TFC) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां मात्र 65 में आपको स्वादिष्ट और भरपेट थाली मिलती है, जिसमें आप जितना चाहे उतना खा सकते हैं. इस सेंटर पर हर दिन थाली में कुछ नया परोसा जाता है. यहां सेल्फ-सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध है.

खाने के लिए आपको पहले कैश काउंटर से टोकन लेना होता है, उसके बाद आपको थाली परोसी जाती है. देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां भोजन और व्यवस्था का लाभ उठाते नजर आते हैं. बता दें, यह जगह भगवान बांके बिहारी मंदिर और प्रेमानंद महाराज के आश्रम से कुछ ही मिनट की दूरी पर स्थित है, जहां आप ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है.

रहने की सुविधा भी बेहद किफायती
टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर पर रहने की व्यवस्था भी बहुत सस्ती है. यहां 225 में AC बेड वाला कमरा बुक किया जा सकता है. 60 में फोल्डिंग गद्दे की व्यवस्था भी है. इतना ही नहीं, ग्रुप में आने वालों (10-15 लोगों) के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध है. पार्किंग की सुविधा भी मौजूद है. यहां सिर्फ और सिर्फ 65 रुपए में भरपेट खाने पीने की व्यवस्था टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में की गई है.

उज्जवल भविष्य संस्था की देखरेख में बेहतरीन प्रबंधन
TFC का प्रबंधन उज्जवल भविष्य संस्था द्वारा किया जा रहा है. संस्था के प्रबंधक कुलदीप दीक्षित ने बताया कि यह सेंटर 9 करोड़ की लागत से बनाया गया है. उन्होंने कहा कि यह स्थान उन यात्रियों के लिए एक वरदान की तरह है जो देश के विभिन्न कोनों से केवल एक गठरी लेकर दर्शन के लिए आते हैं. ऐसे लोगों को कम खर्च में अच्छा रहना और खाना मिल सके, इसके लिए सरकार द्वारा ‘प्रसाद योजना’ के तहत यह व्यवस्था की गई है.

लोकेशन और बुकिंग जानकारी
टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर वृंदावन में पागल बाबा मंदिर के समीप, 100 सैया अस्पताल के सामने स्थित है. यहां की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग सेवा दोनों चालू हैं, जिससे आप यात्रा से पहले भी बुकिंग कर सकते हैं.

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

वृंदावन आए और पैसे कम हैं? टेंशन नहीं… 225 में AC रूम, 65 में भरपेट भोजन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *