Gardening Tips : गेंदे को नहीं सताएंगी सर्दियां, अपनाएं ये जादुई टिप्स, फूलों से लद जाएगा पौधा

0
Gardening Tips : गेंदे को नहीं सताएंगी सर्दियां, अपनाएं ये जादुई टिप्स, फूलों से लद जाएगा पौधा


Last Updated:

Marigold plant care in winter : सर्दी का मौसम पेड़-पौधों को भी खूब परेशान करता है. ये मौसम गेंदे के फूलों का होता है, लेकिन सर्दियां इसके पौधों की दुश्मन हैं. इस मौसम में इसे ज्यादा देखरेख की जरूरत पड़ती है. आइये कुछ जरूरी टिप्स जानते हैं.

रायबरेली. शारदीय नवरात्रि और विजयदशमी के बाद मौसम में परिवर्तन शुरू हो जाता है. इसी के साथ सर्दियों की आहट शुरू हो जाती है. सर्दी का मौसम आम जनजीवन के साथ ही पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाता है. खासकर घर के गमले और गार्डन में लगे फूलों के पौधों को ठंडी के मौसम में ज्यादा देखरेख की जरूरत पड़ती है. इस मौसम में ज्यादातर नुकसान फूलों के पौधों को होता है, उनमें भी सबसे ज्यादा गेंदे के पौधों को. इसीलिए जरूरी है कि गार्डन, क्यारी या गमले में लगे गेंदे के पौधों की देखभाल सही तरीके से करें. ताकि ये पौधे सूखने न पाएं. ठंड के मौसम में लोग गमले और गार्डन में गेंदे के पौधों को लगा देते हैं. लेकिन इस मौसम में सर्द हवाएं और पाला पड़ने के कारण फूलों के पौधे जल्दी सूखने लगते हैं.

क्यों खतरा इतना ज्यादा

गेंदा का पौधा बहुत नाजुक होता है. कोहरा और पाला पड़ने पर गेंदे के पौधे सूखने लगते हैं. इससे लोग परेशान हो जाते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आइए उद्यान विशेषज्ञ से जानते हैं कि सर्दी के मौसम में गेंदे के पौधे को हरा भरा फूलदार बनाए रखने के उपाय. रायबरेली जिले के वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह (बीएससी एग्रीकल्चर इलाहाबाद विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बताते हैं कि सर्दियों में पौधों की ग्रोथ के लिए सही मात्रा में पानी और सूर्य की रोशनी नहीं मिल पाती है. इसीलिए वह मुरझाने लगते हैं.

इसका करें प्रयोग

सर्दी के मौसम में पौधे को हरा-भरा और फूलदार बनाए रखने के लिए आप पालक और सरसों की खली के मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं. हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक जितना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है, उससे कहीं अधिक यह गेंदे के पौधे के लिए भी फायदेमंद है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दी के मौसम में गेंदे के पौधे को फूलदार और हरा भरा बनाए रखने में कारगर होते हैं. पालक के पत्तों और सरसों की खली का गेंदे के पौधों पर इस्तेमाल करने के लिए एक बर्तन में पालक के पत्तों व सरसों की खली को अच्छे से उबाल लें. उसके बाद उसे छान कर ठंडा कर लें. फिर इस पानी से गेंदे के पौधों की सिंचाई करें.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

homeagriculture

गेंदे को नहीं सताएंगी सर्दियां, अपनाएं ये जादुई टिप्स, फूलों से लद जाएगा पौधा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *