शासन से इंजीनियरिंग तक…इन कामों के जुड़े मेष राशि के जातक आज काटेंगे चांदी
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 14 July 2026 : अगले पल क्या होगा, अगर इसका पता पहले ही चल जाए तो हर कोई फूंक-फूंककर कदम उठाने लगेगा. राशिफल यही काम करता है. इसकी मदद से अगले 24 घंटे में क्या होगा, उसका अंदाजा लगा सकते हैं. कई लोग अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि की आय में वृद्धि के संकेत हैं. प्यार और रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी. शासन, राजनीति, प्रबंधन, इंजीनियरिंग और सरकारी योजनाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal 14 July 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज बेहतरीन रहेगा. आय में वृद्धि के संकेत हैं. अधिकारियों से आज तारीफ मिल सकती है. प्यार और रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी. एक दूसरे के प्रति समझ की भावना विकसित होगी. नौकरी और करियर में भी दिन अच्छा रहेगा. आवेग पर काबू करने की जरूरत है. कुछ भी कहने से बचें. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको साहस, नेतृत्व क्षमता और कार्यों में तेजी प्रदान करेंगे. चंद्रमा दशम भाव में पद-प्रतिष्ठा और करियर के भाव में गोचर करेंगे, जिससे नौकरी, व्यापार और सामाजिक सम्मान में प्रगति के संकेत हैं. सूर्य का प्रभाव आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. आज का दिन करियर, प्रतिष्ठा और उद्योग के लिए शुभ रहेगा.
इनके साथ बीतेगी शाम
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि का स्वास्थ्य आज सामान्य से अच्छा रहेगा. ऊर्जा और उत्साह से पूरे दिन बना रहेगा. अधिक कार्यभार के कारण हल्की थकान व सिरदर्द हो सकता है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और समय पर भोजन करें. योग और ध्यान करते रहें. खान-पान पर विशेष ध्यान दें. प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी. काम की व्यस्तता के कारण साथी को कम समय दे पाएंगे. जीवनसाथी पूरा सहयोग करेगा और भावनाओं को समझेगा. अविवाहित जातकों के लिए कार्यस्थल या सामाजिक संपर्कों के माध्यम से नए रिश्ते मिल सकते हैं. परिवार का सहयोग और समर्थन मिलेगा. पिता या किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन लाभकारी होगा. घर में किसी शुभ समाचार प्राप्त होने से प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा. शाम का समय परिवार के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा.
बनेगा रुका काम
सूर्य को अर्पित करें ये चीज
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 1 और भाग्यांक 3 होगा. शुभ रंग लाल और शुभ दिशा दक्षिण और पूर्व होगी. उपाय के तौर पर प्रातः काल तांबे के पात्र से भगवान सूर्य को जल अर्पित करें. ॐ आदित्याय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. गुड़, गेहूं और लाल वस्त्र का दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें