शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं है स्टाफ, मरीज काट रहे चक्कर

0
शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं है स्टाफ, मरीज काट रहे चक्कर


Last Updated:

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में सरकार द्वारा अल्ट्रासाउंड केंद्र बनाया गया है.जहां लोग रोजाना जांच कराने के लिए आते हैं और फिर वापिस लौट जाते हैं. इसी का पता लगाने के लिए लोकल 18 की टीम अस्पताल पहुंची. जहां अल्ट्रासाउंड के लिए आए अनुज चौधरी ने कहा कि वह पिछले चार पांच दिन से अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए इस अस्पताल में आ रहे हैं. यहां कोई भी सुनवाई नहीं होती है.

ख़बरें फटाफट

फिरोजाबाद: यूपी सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अच्छे प्रयास कर रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों को सुविधाओं से दूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.जी हां फिरोजाबाद के एक संयुक्त चिकित्सालय में लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है. लोग सुबह अस्पताल पहुंचते हैं और शाम को वापस घर लौट जाते हैं लेकिन उनकी कोई जांच नहीं की जाती. कभी अस्पताल में स्टाफ नदारद मिलता है तो कभी जांच केंद्र पर ताला लटका हुआ दिखाई देता है.इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सुबह से लगती है भीड़

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में सरकार द्वारा अल्ट्रासाउंड केंद्र बनाया गया है.जहां लोग रोजाना जांच कराने के लिए आते हैं और फिर वापिस लौट जाते हैं. इसी का पता लगाने के लिए लोकल 18 की टीम अस्पताल पहुंची. जहां अल्ट्रासाउंड के लिए आए अनुज चौधरी ने कहा कि वह पिछले चार पांच दिन से अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए इस अस्पताल में आ रहे हैं. यहां कोई भी सुनवाई नहीं होती है. कभी स्टाफ गायब हो जाता है तो कभी जांच केंद्र पर ताला लगा हुआ मिलता है. कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद जांच हो पाती है.

वहीं 20 किलोमीटर दूर से आए रामवीर सिंह ने कहा कि वह पिछले चार दिन रोजाना अस्पताल जांच के लिए आ रहे हैं.सुबह 7 बजे बुलाया जाता है और फिर दोपहर बाद वापिस घर लौटा देते हैं.इस बारे में पूछा गया तो बताया कि यहां स्टाफ की कमी है इसलिए रोजाना अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाता. ऐसे में रोजाना मरीज आते हैं और लौट जाते हैं.बहुत ही परेशानी होती है,न तो समय से जांच हो रही और न ही रिपोर्ट मिल रही है.वही आलोक ने बताया कि शिकोहाबाद के इस सरकारी अस्पताल की स्वास्थ सेवाएं बेहद खराब हैं यहां न तो ओपीडी में डॉक्टर मिलते हैं और न अल्ट्रसाउंड करने के लिए स्टाफ.सरकार इतना पैसा खर्च कर रही है लेकिन फिर भी लोगों के लिए कोई फायदा नहीं है.यहां रोजाना सैकड़ों मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए आते हैं और कई हफ्तों बाद जांच करा पाते हैं.आज भी यहां यही हालत है.

स्टाफ की कमी से नहीं मिल रही बेहतर स्वास्थ सेवाएं

शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर सी केशव ने जानकारी देते हुए कहा कि अल्ट्रासाउंड केंद्र पर एक ही स्टाफ है.रोजाना गांव देहात से महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए आ रही हैं.अभी दो दिन स्टाफ बाहर था इसलिए अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे लेकिन अब कोई दिक्कत नहीं होगी. अल्ट्रासाउंड केंद्र पर और स्टाफ बढ़ाने के लिए आगे सूचना भेज दी है.जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *