शेर, बाघ नहीं ये नन्हा सा जानवर है जंगल का असली डॉन, पलक झपकते ही कर देता है ढ
Last Updated:
हनी बेजर, जिसे कबर बिज्जू भी कहा जाता है, एक निडर और ताकतवर वन्यजीव है जो बाघ-शेर से भी नहीं डरता. पीलीभीत टाइगर रिजर्व में देखा जाने वाला यह जीव अब विलुप्तप्राय प्रजातियों में शामिल हो चुका है.
हाइलाइट्स
- जंगल का बेताज बादशाह है हनी बेजर
- शेर को भी पानी पिला देता है हनी बेजर
- छोटा सा नन्हा सा हनी बेजर को जंगल का डॉन कहते हैं
नन्हा मगर सबसे निडर है जंगल का डॉन
हनी बेजर को उसके निडर स्वभाव और आत्मविश्वास भरे व्यवहार के कारण ‘जंगल का डॉन’ कहा जाता है. अपने से कई गुना बड़े जानवरों के सामने भी यह पीछे नहीं हटता. यही नहीं, इसकी निडरता को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है, जो इसे दुनिया का सबसे बहादुर जानवर बनाता है.
हनी बेजर सिर्फ निडर ही नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से भी काफी सक्षम है. इसके नुकीले दांत, तेज नाखून और मोटी चमड़ी इसे शिकारियों के हमलों से बचाते हैं. यही वजह है कि यह बाघ, भालू और शेर जैसे खूंखार जानवरों से भिड़ने में भी हिचकता नहीं.
कभी गांवों तक आता था, अब जंगलों में सिमटा
कुछ वर्षों पहले तक हनी बेजर को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के आसपास के गांवों में भी देखा जा सकता था. लेकिन बढ़ते मानव दखल और पर्यावरणीय बदलावों के कारण अब यह दुर्लभ हो चुका है और केवल घने जंगलों में ही नजर आता है. विलुप्तप्राय प्रजातियों की सूची में इसका नाम शामिल किया गया है.
हाल ही में समाप्त हुए पर्यटन सीजन में पीलीभीत टाइगर रिजर्व आए कुछ पर्यटकों को इस दुर्लभ और बहादुर जीव के दीदार भी हुए. ऐसे में वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह एक रोमांचक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया.
जब बाघ के सामने खड़ा हुआ हनी बेजर
बहुत से लोग यह मानने को तैयार नहीं होते कि कोई छोटा-सा जानवर बाघ या शेर से भी टक्कर ले सकता है. लेकिन आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें हनी बेजर को बाघ के सामने डटे हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो आज भी इस निडर जीव की बहादुरी की मिसाल बना हुआ है.