मऊ में रोजगार मेला, टाटा-हैवल्स समेत बड़ी कंपनियों में नौकरी का शानदार मौका
Last Updated:
Mau Rojgar Mela 2025: मऊ जिले में 4 जुलाई 2025 को रोजगार मेले का आयोजन होगा जिसमें टाटा मोटर्स, हैवल्स इंडिया जैसी बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी. न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है और वेतन 13,300-17,149 रुपए महीना मिलेग…और पढ़ें
मऊ में लगेगा रोजगार मेला
हाइलाइट्स
- मऊ में 4 जुलाई को रोजगार मेला आयोजित होगा.
- टाटा मोटर्स, हैवल्स इंडिया जैसी कंपनियां हिस्सा लेंगी.
- इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास, जबकि वेतन 13,300-17,149 रुपए महीना.
जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 जुलाई 2025 को मऊ जिले के राजकीय आईटीआई सहादतपुरा परिसर में रोजगार मेला लगेगा. जिसमें टाटा मोटर्स अहमदाबाद, पद्मिनी वीएनए मेकाट्रोनिक लिमिटेड गुड़गांव (हरियाणा), हैवल्स इंडिया लिमिटेड राजस्थान और न्यू हॉलैंड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियां शामिल होंगी.
रोजगार मेले में शामिल लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है. इसके अलावा जो अभ्यर्थी आईटीआई में लड़की ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं, वह भी इसमें भाग ले सकते हैं. सिलेक्शन प्रॉसेस में कंपनियां इंटरव्यू के आधार पर कैंडिडेट्स का चयन करेंगी.
कितना मिलेगा वेतन?
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर 13,300 रुपए से लेकर 17,149 रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा.
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है. पंजीकृत अभ्यर्थियों का चयन भी रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से ही होगा. इसलिए अगर आप इस सुनहरे मौके का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें.
सही मौका, सही समय
मऊ जिले में हो रहे इस रोजगार मेले को लेकर स्थानीय युवाओं में काफी उत्साह है. बड़ी कंपनियों के आने से युवाओं को अपने घर के पास ही रोजगार पाने का मौका मिल रहा है. ऐसे में अगर आप भी एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, तो 4 जुलाई को आयोजित इस रोजगार मेले में जरूर शामिल हों.