श्री हनुमान चालीसा संपूर्ण पाठ- बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार… ये दोहा जीवन को देगा बदल, बस कर लें स्मरण

0
श्री हनुमान चालीसा संपूर्ण पाठ- बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार… ये दोहा जीवन को देगा बदल, बस कर लें स्मरण


Last Updated:

Hanuman Chalisa: हम आपको हर दिन हनुमान चालीसा की कुछ ऐसी चमत्कारी चौपाई अथवा दोहे के बारे में बताते हैं, जिसका अर्थ समझकर या फिर मंत्र का जाप करने से हर मनोरथ सिद्ध हो जाता है. आइए आज भी एक खास दोहा के बारे में…और पढ़ें

अयोध्या: हिंदू धर्म में हनुमान जी की पूजा आराधना बहुत विधि-विधान पूर्वक की जाती है. हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी का दिन माना जाता है. इस दिन भक्त हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करते ही हैं. मगर, आपको हनुमान चालीसा की एक-एक चौपाई का सटीक अर्थ पता है? नहीं, तो चलिए आज हम आपको हनुमान चालीसा की कुछ ऐसी चमत्कारी चौपाई अथवा दोहे के बारे में बताते हैं, जिसका अर्थ समझकर या फिर मंत्र का जाप करने से हर मनोरथ सिद्ध हो जाता है.

दरअसल, धार्मिक मान्यता के अनुसार संतों का कहना है कि अगर व्यक्ति हनुमान चालीसा का पाठ करता है तो उसे पूर्ण फल तभी प्राप्त होता है जब वह उस मंत्र का मतलब समझे. यानी की हनुमान जी के चौपाई और दोहे के मंत्र का जाप करने के साथ-साथ इसका अर्थ भी समझेंगे तभी सभी तरह के मनोरथ सिद्ध की पूर्ति होगी. पंडित कल्कि राम कहते हैं कि प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ अगर व्यक्ति करता है तो उसे कई तरह की समस्या से मुक्ति भी मिलती है. हनुमान चालीसा में गोस्वामी तुलसीदास ने दूसरा दोहा बताया है “बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार, बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार.” इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को हनुमान जी की शक्ति ज्ञान और बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार अर्थात इस दोहे के माध्यम से भक्त अपने आप को बुद्धिहीन मानता हुआ पवन पुत्र हनुमान का स्मरण करता है. साथ ही हनुमान जी की शक्ति, ज्ञान और बुद्धि की सराहना करता है ताकि वह आने वाली चुनौतियों का सामना कर सके. बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार अर्थात इस दोहे के माध्यम से भक्त हनुमान जी से प्रार्थना करता है कि मुझे बल मिले, बुद्धि मिले और विद्या मिले ताकि मेरे सभी तरह के दुख दर्द और कष्ट दूर हो सके.

मिलता है विशेष लाभ 
पंडित कल्कि राम बताते हैं कि व्यक्ति अगर हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन करता है तो व्यक्ति के जीवन में सभी संकट दूर हो जाएंगे. हनुमान चालीसा की प्रत्येक चौपाई में अनेक शक्तिया विराजमान हैं. हनुमान चालीसा के दोहे का पाठ करने के लिए एक निश्चित समय प्रतिदिन निर्धारित करना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति को यश और कीर्ति की प्राप्ति भी होती है.

homedharm

श्री हनुमान चालीसा संपूर्ण पाठ- बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *