सोने के दाम में 930 रुपये सस्ता, चांदी के भाव स्थिर, जानिए आज का रेट

0
सोने के दाम में 930 रुपये सस्ता, चांदी के भाव स्थिर, जानिए आज का रेट


Last Updated:

Gold Silver Price Today:वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने बताया कि बीते चार दिनों में सोने की कीमतों में लगातार कमी का दौर देखा जा रहा है.हालांकि चांदी फिलहाल स्थिर है ऐसे में यदि आप इन्वेस्टम…और पढ़ें

सोने की कीमतों में गिरावट

अंतराष्ट्रीय बाजार के साथ घरेलू बाजार में भी लगातार सोने की चमक फीकी पड़ रही है. यूपी के वाराणसी में 28 जून को सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोना फिर सस्ता हुआ है. ऐसे में यह समय सोना खरीदारों के लिए अच्छा माना जा रहा है.वहीं बात चांदी की करें. आज उसकी कीमत बाजार में स्थिर बनी हुई है. सोने चांदी की कीमतें हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटता बढ़ता रहता है.

28 जून को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 930 रुपये लुढ़कर 98170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.इसके पहले 27 जून को इसका भाव 99100 रुपये था. वहीं बात 22 कैरेट सोने की करें तो आज उसकी कीमत में 850 रुपये की गिरावट आई है.जिसके बाद उसका भाव 90000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है.इसके पहले इसका भाव 90850 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

700 रुपये टूटा 18 कैरेट का भाव
इन सब के अलावा बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो शनिवार को बाजार में उसकी कीमत 700 रुपये गिरकर 73640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.बताते चलें कि सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांचनी चाहिए.सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है.सोना खरीदते समय हॉलमार्क भी जरूर देखना चाहिए.

चांदी के भाव स्थिर
सोने के अलावा बात चांदी के कीमत की करें. आज उसकी कीमत भी बाजार में स्थिर रही. बाजार खुलने के साथ चांदी का भाव 1,08,000 रुपये प्रति किलो रहा.इसके पहले 27 और 26 जून को भी इसकी यही कीमत रही.वहीं 25 जून को इसका भाव 1,09,000 रुपये था.

इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा मौका
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने बताया कि बीते चार दिनों में सोने की कीमतों में लगातार कमी का दौर देखा जा रहा है. हालांकि चांदी फिलहाल स्थिर है ऐसे में यदि आप इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं तो यह समय उस लिहाज से काफी अच्छा माना जा रहा है. हालांकि आने वाले दिनों में सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा.

homebusiness

सोने के दाम में 930 रुपये सस्ता, चांदी के भाव स्थिर, जानिए आज का रेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *