सगे भाई ने बनाया बहन पर मुसलमान से शादी करने का दवाब, हिंदू युवती ने खोले चौंकाने वाले राज
Last Updated:
Prayagraj Latest News:: यूपी के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू युवती ने अपने ही सगे भाई पर जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाया है.
अपनी बहन पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा भाई. दरअसल, पूरा मामला पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के सिटी जोन के कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर इलाके का है. राजापुर में रहने वाला राहुल कुशवाहा हत्या के आरोप में जेल गया था और वहां पर वह अपने मुस्लिम दोस्त के संपर्क में आया था. राहुल बाद में अपने मुस्लिम दोस्त की पत्नी रुबिया के साथ ही रहने लगा. राहुल ने मुस्लिम धर्म के मुताबिक रुबिया के साथ शादी कर ली. पीड़िता रितिका कुशवाहा का आरोप है कि उसका भाई राहुल कुशवाहा मजारों पर जाता है. वह नमाज भी पढ़ता है. पीड़िता के मुताबिक उसका भाई अपराधिक प्रवृत्ति का है. उसके खिलाफ कई थानों में आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं.
पीड़िता की तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने राहुल कुशवाहा और उसकी कथित पत्नी रुबिया के खिलाफ 31 जुलाई को कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 298,352, 351(2) के साथ ही उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3 और5(1) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. एडीसीपी सिटी अभिजीत कुमार के मुताबिक राहुल कुशवाहा की पत्नी रुबिया को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उनके मुताबिक मुख्य अभियुक्त राहुल कुशवाहा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है.
उन्होंने कहा है कि राहुल कुशवाहा की आपराधिक पृष्ठभूमि है. उनके मुताबिक यह जानकारी भी आई है कि राहुल कुशवाहा का छोटा भाई भी अपराधी प्रवृति है. उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है और वह जेल में है. एडीसीपी के मुताबिक इस मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा है कि इस मामले में जिस तरह के साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.