सड़कें बनी तालाब, जाम में फंसे भक्त! मथुरा- वृंदावन में बारिश का कहर

0
सड़कें बनी तालाब, जाम में फंसे भक्त! मथुरा- वृंदावन में बारिश का कहर


Last Updated:

Mathura News: बरसात के मौसम में मथुरा, वृंदावन, गोकुल और बरसाना की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं. चंद मिनट की बारिश में जाम लग जाता है और श्रद्धालु घंटों फंसे रहते हैं. लोकल18 की टीम ग्राउंड रिपोर्ट पर पहुंचकर पड़त…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • बरसात में मथुरा- वृंदावन की सड़कें तालाब बन जाती हैं.
  • श्रद्धालु और पर्यटक घंटों जाम में फंसे रहते हैं.
  • भूतेश्वर तिराहा और रेलवे पुल के नीचे जलजमाव की गंभीर स्थिति है.
मथुरा: अगर आप बरसात के मौसम में मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना या गोवर्धन जैसे पवित्र स्थानों की यात्रा का मन बना रहे हैं तो जरा रुक जाइए. पहले ये जरूर जान लीजिए कि इस समय इन तीर्थस्थलों का हाल कैसा होता है. लोकल18 की टीम ने मथुरा में ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए वह सच्चाई उजागर की है जो हर श्रद्धालु को जाननी चाहिए.

श्रीकृष्ण की धरती पर हर दिन हजारों श्रद्धालु देशभर से दर्शन के लिए आते हैं. लोग भक्ति में लीन होकर ब्रज की गलियों में घूमते हैं, लेकिन बारिश आते ही यह पुण्य यात्रा मुसीबत में बदल जाती है. चंद मिनट की बारिश में ही यहां की सड़कों का हाल तालाब जैसा हो जाता है. सड़कें पानी से लबालब भर जाती हैं और शहर का हर इलाका जाम की चपेट में आ जाता है.

भूतेश्वर तिराहा बना जलजमाव का गढ़
लोकल18 की टीम जब भूतेश्वर तिराहा और एसबीआई रेलवे पुल के नीचे पहुंची, तो देखा कि कैसे पानी भर जाने के कारण लोग अपने वाहनों को पैदल खींचने पर मजबूर थे. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बारिश होते ही पूरा शहर पानी-पानी हो जाता है. वाहन बंद हो जाते हैं, और जाम की स्थिति घंटों बनी रहती है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम की लापरवाही इसका सबसे बड़ा कारण है. कोई निकासी व्यवस्था नहीं है. हर साल यही हाल होता है लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं होता.

वृंदावन, गोकुल, बरसाना और गोवर्धन में भी यही हाल
मथुरा शहर की हालत तो खराब है ही, लेकिन आसपास के प्रमुख तीर्थ स्थल जैसे वृंदावन, गोकुल, बरसाना और गोवर्धन भी जलजमाव की चपेट में आ जाते हैं. श्रद्धालु फंस जाते हैं, घंटों लाइन में लगकर वाहन निकालते हैं और प्रशासन को कोसते हैं.

श्रद्धा के साथ झेलनी पड़ती है परेशानी
बारिश में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को ना सिर्फ दर्शन के लिए संघर्ष करना पड़ता है, बल्कि सफर भी दिक्कत भरा हो जाता है. कहीं भी चले जाइए, हर सड़क पर पानी और कीचड़ ही मिलेगा.

homeuttar-pradesh

सड़कें बनी तालाब, जाम में फंसे भक्त! मथुरा- वृंदावन में बारिश का कहर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *