‘सनातन पर खतरा आया तो कोई बच नहीं पाएगा…’ CM योगी की हुंकार! गिनाए शूरवीरों के नाम

0
‘सनातन पर खतरा आया तो कोई बच नहीं पाएगा…’ CM योगी की हुंकार! गिनाए शूरवीरों के नाम


Last Updated:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा संबोधन में सनातन धर्म की सुरक्षा और महापुरुषों के बलिदान की चर्चा की. उन्होंने कहा कि ‘सनातन सुरक्षित है, तो हम सब सुरक्षित हैं और अगर सनातन पर खतरा आया तो कोई बच नहीं पाएगा.’ उन्होंने राजा बलभद्र सिंह, लाखन पासी, महाराजा सुहेलदेव, महराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी के अदम्य साहस को याद किया.

Zoom

सीएम योगी

लखनऊ/बाराबंकी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन धर्म के प्रति अपनी मुखर विचारधारा के लिए जाने जाते हैं. एक बार फिर उन्होंने मंच से प्रदेशवासियों को एक बड़ा संदेश दिया है. एक जनसभा को संबोधन में उन्होंने कहा कि एक अच्छी सरकार हमेशा विकास और विरासत दोनों के लिए काम करती है और विरासत ही सनातन धर्म की असली पहचान है. उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि ‘सनातन सुरक्षित है, तभी हम सब सुरक्षित हैं.’

सीएम योगी ने देश की आजादी और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों को याद किया. उन्होंने कहा कि अलग-अलग समय पर हमारे नायकों ने अपना अमूल्य योगदान दिया. राजा बलभद्र सिंह चालारी और मात्र 18 वर्ष की उम्र में देश के लिए लड़ने वाले लाखन पासी जैसे रणबांकुरों ने ब्रिटिश हुकूमत की चूलें हिला दी थीं. देश की स्वाधीनता के लिए 18 साल की उम्र में अपनी जान की बाजी लगाने से बड़ा कोई त्याग नहीं हो सकता. महाराजा बिजली पासी, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह जी का स्मरण करते हुए सीएम ने कहा कि इन सभी ने स्वाधीनता को बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.

विदेशी आक्रांता सालार मसूद का किया जिक्र
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विदेशी आक्रांता सालार मसूद (Salar Masud) का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव (Maharaja Suheldev) ने विदेशी आक्रांता सालार मसूद को मौत के घाट उतारा था और उसकी पूरी सेना को चकनाचूर कर दिया था. सीएम ने बताया कि हमारी सरकार ने उसी स्थान (बहराइच) पर महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक और कॉरिडोर बनाया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके शौर्य को जान सकें.

महापुरुषों के नाम पर संस्थानों और पीएसी बटालियन का नामकरण
मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी की डबल इंजन सरकार महापुरुषों को किस तरह सम्मान दे रही है:

  • लखनऊ: वीरांगना उदा देवी पासी के नाम पर पीएसी (PAC) की भव्य बटालियन का गठन किया गया है.
  • गोरखपुर: वीरांगना झलकारी बाई कोरी के नाम पर पीएसी की महिला बटालियन बनाई गई है.
  • बदायूं: वीरांगना अवंती बाई लोधी के नाम पर भी एक पीएसी महिला बटालियन का गठन हुआ है.
  • बांदा: महारानी दुर्गावती के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया गया है.
  • औरैया: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाया गया है.
  • अयोध्या: इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर और रैन बसेरा का नाम निषादराज के नाम पर रखा गया है.

‘सनातन की नींव पर ही हमारा भविष्य’
सीएम योगी ने अपने भाषण के अंत में वहां मौजूद जनता से अपील करते हुए कहा कि हमारा यह दायित्व बनता है कि हम इन महापुरुषों को सम्मान दें और वर्तमान पीढ़ी को इनके गौरव और महिमा से अवगत कराएं. उन्होंने सख्त लहजे में कहा, ‘सनातन की सुदृढ़ नींव पर ही हमारा उज्ज्वल भविष्य निर्भर करेगा. हमारा भविष्य इसी पर निर्भर है कि सनातन सुरक्षित रहे. अगर सनातन पर कोई खतरा आएगा, तो याद रखना, कोई बच नहीं पाएगा.’

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *