सर… आप भी नहीं जा सकते! इस होमगार्ड ने कर दी DM-SSP की एंट्री बंद
Last Updated:
मथुरा के मुड़िया मेला में होमगार्ड महेंद्र सिंह ने ड्यूटी के प्रति निष्ठा दिखाते हुए डीएम और एसएसपी का ई-रिक्शा काफिला रोक दिया. नियम पालन से प्रभावित होकर अधिकारी उसे मेला समाप्ति के बाद सम्मानित करेंगे. वीडिय…और पढ़ें
डीएम और एसएसपी ने की होमगार्ड की प्रशंसा
यह घटना शनिवार शाम की है, जब जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे जैसे ही उनका काफिला बागड़ी प्याऊ तिराहे के पास पहुंचा, वहां तैनात होमगार्ड ने बैरिकेडिंग पर उन्हें रोक दिया. अधिकारियों ने नियमों का सम्मान करते हुए रास्ता बदल लिया और होमगार्ड की पीठ थपथपाई.एसएसपी ने उसे मेला के बाद सम्मानित करने की घोषणा की.
लोकल 18 से बात करते हुए महेंद्र सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा में डीएम और कप्तान साहब आ रहे थे. मुझे ऊपर से स्पष्ट आदेश थे कि कोई भी वाहन परिक्रमा मार्ग पर न जाए, इसलिए मैंने उन्हें भी नियम के तहत रोका. मैं सिर्फ अपनी ड्यूटी निभा रहा था.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. लोग होमगार्ड महेंद्र सिंह की ड्यूटी के प्रति ईमानदारी और साहस की तारीफ कर रहे हैं. यह वीडियो उन तमाम लोगों के लिए मिसाल है, जो अक्सर नियमों की अनदेखी कर देते हैं.
5000 सुरक्षाकर्मी तैनात, एक बना मिसाल
मुड़िया पूर्णिमा मेला, जिसे राजकीय मेला भी कहा जाता है, इस बार करीब 5000 सुरक्षा कर्मी तैनात हैं. लेकिन उनमें से एक होमगार्ड पूरे मेला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. ड्यूटी के प्रति उसकी निष्ठा ने न केवल जनता का विश्वास बढ़ाया है, बल्कि अधिकारियों को भी उसकी सराहना करने पर मजबूर कर दिया.