कई बीमारियों के लिए काल, भगवान विष्णु का ‘सुदर्शन’, सफेद फूलों वाला ये पौधा कलयुग की संजीवनी
Last Updated:
Sudarshan Plant Benefits : इस पौधे में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल और एंथेलमिंटिक गुण पाए जाते हैं, जो किसी एक पौधे में एक साथ कम ही मिलते हैं. स्वास्थ्य के लिए ये रामबाण है. कई गंभीर बीमारियों से बचाता है.
इन औषधीय गुणों से भरपूर
डॉ. आकांक्षा बताती हैं कि सुदर्शन को क्रिनम लैटिफोलियम के नाम से भी जाना जाता है. यदि आपकी हड्डियों में दर्द है तो इसकी पत्तियों को पीसकर रस लगाएं. कान दर्द होने पर पत्तों को गर्म करके उनका रस निकालें. फिर गुनगुने रस के एक से दो बूंद कानों में डालें. गठिया के दर्द में पत्तों को गर्म करके उस पर जैतून का तेल लगाकर घुटनों में बांध लें. पेट में कीड़े होने पर बच्चों को इसके पत्तों का रस पिलाएं. शरीर में सूजन, चोट, मोच, दर्द और जलन की जगह पर इसके पत्तों को गर्म करके बांध लें. बवासीर में इसके पत्तों का रस गर्म करके इस्तेमाल करें. ऐसा करने से दर्द और सूजन से राहत मिलती है.
Disclaimer : इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local 18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.