साजिश या शरारत..आधी रात को तोड़ दिए गए सीसीटीवी कैमरे,अब दशहत में हिन्दू परिवार
Last Updated:
Varanasi News: स्थानीय निवासी अरविंद पटेल ने बताया कि 18 मई की रात 3 बजे के करीब कुछ युवकों ने सभी घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया. इसके बाद स्थानीय लोग ऐसी आशंका जता रहे है कि ये आगे किसी बड़ी घटना…और पढ़ें
आधी रात को युवकों ने तोड़े 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरे
हाइलाइट्स
- वाराणसी में 40 सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए
- हिन्दू परिवारों में दशहत का माहौल
- भेलूपुर थाने में शिकायत दर्ज, जांच जारी
वाराणसी: अब इसे साजिश कहें या शरारत, लेकिन वाराणसी के मुस्लिम बाहुल्य इलाके बजरडीहा में आधी रात को जो कुछ भी हुआ उससे दर्जनों हिन्दू परिवार में डर और दशहत का माहौल है. दरअसल, भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा इलाके में 18 मई की आधी रात करीब 3 बजे हाथ में डंडा लिए 5 युवकों ने इलाके के दर्जनों घरों पर लगे करीब 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को डंडे से मारकर तोड़ दिया.
अवांछनीय युवकों के इस पूरे कारनामे का वीडियो मुहल्ले में लगे अलग-अलग कैमरों में कैद हुआ, लेकिन बेखौफ युवक हाथ में डंडे लिए आधी रात को बारी बारी कर घरों के बाहर लगे कैमरों को तोड़ते रहे. बड़ी बात ये रही कि इस पूरे घटना के दौरान ये युवक पूरी तरह बेखौफ रहे. स्थानीय लोगों ने इसकी लिखित शिकायत भी भेलपुर थाने पर की है.
खौफ में हिन्दू परिवार
स्थानीय अरविंद पटेल ने बताया कि 18 मई की रात 3 बजे के करीब कुछ युवकों ने सभी घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया. स्थानीय लोग ऐसी आशंका जता रहे है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है. सच क्या है ये तो जांच के बाद ही सामने आएगा, लेकिन इस घटना के बाद वहां रहने वाले हिन्दू परिवार के लोगों में ख़ौफ का मंजर है.
तीन टीमों का हुआ है गठन
इस मामले में एसीपी भेलूपुर ईशान सोनी ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर फिलहाल मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए भेलूपुर में तीन टीमों का गठन भी किया गया है. जो कमांड सेंटर के लगे कैमरों से इनकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. पहचान के बाद सभी अवांछनीय युवकों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है ये युवक शराब के नशे में थे.