सास-बहू वाली तो हार गई… अखिलेश यादव ने साधा निशाना, स्मृति ईरानी का पलटवार

0
सास-बहू वाली तो हार गई… अखिलेश यादव ने साधा निशाना, स्मृति ईरानी का पलटवार


Last Updated:

महिला आरक्षण बिल पर चर्चा करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि सास बहू वाली तो हार गई. वहीं स्मृति ईरानी ने अखिलेश यादव के इस बयान पर पलटवार किया है.

Zoom

अखिलेश यादव के बयान पर स्मृति ईरानी का पलटवार.

लखनऊः संसद में गुरुवार को महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुआ. इस दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी हिस्सा लिया और पूर्व सांसद स्मृति ईरानी पर हमला बोला. उन्होंने आरक्षण बिल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह 33 परसेंट सीटें कौन सी होंगी. आप अगर सीट रिजर्व कर देंगे तो अध्यक्ष महोदय ये महिलाओं के बीच ही कंपटीशन करा देंगे. क्योंकि वो अध्यक्ष महोदय वो बाएं तरफ वाले सदस्य कह रहे हैं कि वो तो होना चाहिए. वो सास-बहू वाली तो हार गईं अगर पार्टी को ये मौका मिलेगा तो ये ना केवल कंपटीशन से बच सकते हैं बल्कि महिलाओं के लड़ने की संख्या ज्यादा होगी. वहीं स्मृति ईरानी ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि अखिलेश यादव सीरियल कम देखें.

स्मृति ईरानी ने किया ट्वीट
स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा, ‘सुना है आज अखिलेश जी ने संसद में मुझे याद किया. अच्छा है, जिनको राजनीति धरोहर में मिली, वे उनको भी याद करते हैं जो अपने दम पर आसमान में सुराख़ करते हैं. कामकाजी औरत पर वे टिप्पणी करते हैं जिन्होंने ज़िंदगी में कभी कोई नौकरी नहीं की. सीरियल से हटाकर संसद पर ध्यान लगाएं. महिलाओं के संबल हेतु अहम बिल पास कराएं.’

महिला आरक्षण बिल पर क्या बोले अखिलेश
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण विधेयक के बहाने ‘‘नारी को नारा बनाने’’ की कोशिश कर रही है. सपा प्रमुख ने महिला आरक्षण से संबंधित तीन विधेयकों पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं के लिए आरक्षण के समर्थन में है, लेकिन ‘‘भाजपाई चालबाजी’’ के खिलाफ है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा इस (महिला) आरक्षण को लेकर नारी को नारा बनाने की कोशिश कर रही. लेकिन जिन्होंने नारी को अपने संगठन में नहीं रखा, उनका मान-सम्मान कैसे रखेंगे। जिस मूल संगठन से आप निकले हैं, उसमें मान-सम्मान के लिए कितनी नारी हैं?’’

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *