सियासत अलग पर 70साल से स्वाद एक! गाजीपुर की ब्रेड-मलाई के मुरीद हैं LG मनोज सिन्हा, अफजाल

0
सियासत अलग पर 70साल से स्वाद एक! गाजीपुर की ब्रेड-मलाई के मुरीद हैं LG मनोज सिन्हा, अफजाल


Last Updated:

दुकान के वर्तमान संचालक अजय गुप्ता बताते हैं कि इस स्वाद की शुरुआत उनके दादा जी ने की थी. इसके बाद उनके पिताजी ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और आज भी यह सिलसिला जारी है. लगभग 70 साल पुरानी इस दुकान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां किसी भी बाहरी या मिलावटी चीज का इस्तेमाल नहीं होता. बताया हैं कि हमारे पास खुद की गाय और भैंसें हैं. उनके शुद्ध दूध से ही हम मलाई निकालते हैं.

गाजीपुरः कहते हैं कि सियासत का स्वाद भले ही समय के साथ बदल जाए और राजनीतिक दल अलग हो जाएं, लेकिन गाजीपुर के सियासतदानों की पसंदीदा दुकान का स्वाद पिछले 7 दशकों से सबको एक ही मेज पर लाता है. हम बात कर रहे हैं गाजीपुर की ऐतिहासिक और करीब 80 साल पुरानी चुन्नू की दुकान की. वैसे तो यह दुकान अपनी कड़क चाय और शुद्ध दूध-दही के लिए जानी जाती है, लेकिन यहां मिलने वाली स्पेशल ब्रेड-मलाई का क्रेज ऐसा है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा से लेकर गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी तक इसके दीवाने रहे हैं.

69 सालों से बरकरार है शुद्धता का भरोसा

दुकान के वर्तमान संचालक अजय गुप्ता बताते हैं कि इस स्वाद की शुरुआत उनके दादा जी ने की थी. इसके बाद उनके पिताजी ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और आज भी यह सिलसिला जारी है. लगभग 70 साल पुरानी इस दुकान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां किसी भी बाहरी या मिलावटी चीज का इस्तेमाल नहीं होता. बताया हैं कि हमारे पास खुद की गाय और भैंसें हैं. उनके शुद्ध दूध से ही हम मलाई निकालते हैं. ₹40 में दो ब्रेड-मलाई की प्लेट दी जाती है. स्वाद और शुद्धता से हमने कभी समझौता नहीं किया, यही वजह है कि माननीय मनोज सिन्हा साहब और अफजाल अंसारी जैसे गाजीपुर के बड़े दिग्गज और तमाम विधायक अक्सर यहां ब्रेड-मलाई का लुत्फ उठाने आते रहे हैं.

स्थानीयों के सिर पर चढ़कर बोलता है इसका स्वाद

चुन्नू की दुकान के स्वाद का जादू सिर्फ बड़े नेताओं पर ही नहीं, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और आम जनता के सिर चढ़कर भी बोलता है. जंगीपुर व्यापारी मंडल के अध्यक्ष बेचन वर्मा पिछले 30 सालों से इस दुकान के नियमित ग्राहक हैं. बेचन वर्मा ने बताया, मैं साल 1995 से चुन्नू की दुकान पर चाय और ब्रेड-मलाई खा रहा हूं. आज 30 साल बीत जाने के बाद भी यहां का स्वाद रत्ती भर भी नहीं बदला है. आज के दौर में जहां हर जगह मिलावट देखने को मिलती है, वहीं चुन्नू की दुकान पर आज भी ब्रेड-मलाई उतनी ही शुद्ध मिलती है, क्योंकि ये खुद अपने घर के गाय के दूध से इसे तैयार करते हैं.

आज के महंगाई के दौर में भी चुन्नू की दुकान पर मात्र ₹40 में दो ब्रेड-मलाई की प्लेट मिलती है। सुबह से लेकर शाम तक यहां ब्रेड-मलाई के शौकीनों का जमावड़ा लगा रहता है. गाजीपुर की इस दुकान ने राजनीतिक दूरियों को हमेशा स्वाद के धागे से जोड़े रखा है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *