सीएम योगी करने वाले हैं कोई बड़ा काम? 4 दिनों के विधानसभा सत्र से अखिलेश-रामगोपाल परेशान

0
सीएम योगी करने वाले हैं कोई बड़ा काम? 4 दिनों के विधानसभा सत्र से अखिलेश-रामगोपाल परेशान


Last Updated:

UP Monsoon Session 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू होने जा रहा है, जो 6 अगस्त तक चलेगा. महज 4 दिन के इस छोटे सत्र को लेकर यूपी में भारी सियासी घमासान मच गया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि ‘चार दिन की सरकार बची है, इसलिए सत्र भी चार दिन का ही हो रहा है.’ वहीं शिवपाल ने सरकार पर सवालों से भागने का आरोप लगाया है. इधर, सत्र को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने रणनीतिक बैठक बुलाई है.

Zoom

इस मानसून सेशन में कुछ तो बड़ा होने वाला है.

UP Vidhan Sabha Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है. यह सत्र बेहद छोटा रखा गया है. यह सत्र केवल 4 दिन यानी कि 6 अगस्त तक यानी कुल 4 दिन ही चलेगा. सत्र से पहले मुख्यमंत्री आवास पर सचेतक दल की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता खुद सीएम योगी ने की. इस छोटे सत्र को सुचारु रूप से चलाने की रणनीति पर बात हुई. इस सत्र से पहले विपक्ष मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के नेताओं को पसीने आने लगे हैं. उनको डर सताने लगा है कि कहीं सीएम योगी सत्र में 2027 चुनाव को लेकर कोई बड़ा खेल न कर दें. इसे लेकर मजाक उड़ाते हुए सीनियर नेता प्रो. रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव ने बयान जारी किया.

समाजवादी पार्टी (सपा) इस 4 दिन के मानसून सत्र को लेकर योगी सरकार पर हमलावर है. अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव ने इसे सरकार का डर करार दिया है. वहीं, छोटे सत्र के बावजूद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इन 4 दिनों में सीएम योगी आदित्यनाथ कोई बड़ा फैसला या विधेयक ला सकते हैं, जिससे विपक्ष की बेचैनी बढ़ी हुई है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *