Cucumber Farming : गर्मियों में झुक रहीं खीरे की पत्तियां क्यों इतनी घातक? वजह जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

0
Cucumber Farming : गर्मियों में झुक रहीं खीरे की पत्तियां क्यों इतनी घातक? वजह जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन


होमवीडियोकृषि

गर्मियों में झुक रहीं खीरे की पत्तियां क्यों घातक? पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

X

गर्मियों में झुक रहीं खीरे की पत्तियां क्यों घातक? पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

 

arw img

Cucumber Farming Tips : गर्मियों में अगर आपके खीरे की बेल की पत्तियां नीचे की ओर झुक रही हैं, तो इसे नजरअंदाज करने की भूल बिल्कुल न करें. किसान इसे तेज गर्मी या तेज धूप का असर समझ लेते हैं, लेकिन वास्तव में यह फसल में पनप रहे गंभीर रोगों का शुरुआती संकेत है. लोकल 18 से शाहजहांपुर के कृषि एक्सपर्ट डॉ. विमल कुमार बताते हैं कि इस समय खीरे की फसल में थ्रिप्स और सफेद मक्खी (व्हाइट फ्लाई) जैसे रसचूसक कीटों का प्रकोप सबसे अधिक देखा जा रहा है. जब खीरे की पहली तुड़ाई के बाद दूसरे फल आने वाले होते हैं, तब पौधों के तने और पत्तियां काफी मुलायम हो जाती हैं. ये कीट इसी कोमल अवस्था का फायदा उठाकर पत्तियों का पूरा रस चूस लेते हैं. इससे पत्तियां नीचे की तरफ लटकने या झुकने लगती हैं. इसकी वजह से पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया बाधित होती है. पौधों का विकास पूरी तरह रुक जाता है और फल आने बंद हो जाते हैं. इससे मुक्ति के लिए इमिडाक्लोप्रिड (17.8% SL) की 10 एमएल मात्रा या फिर थायोमेथॉक्साम की 5 ग्राम मात्रा को 15 लीटर पानी की टंकी में मिलाकर छिड़काव करें. एक ही दवा को बार-बार न दोहराएं. पहली बार थायोमेथॉक्साम का इस्तेमाल किया है, तो अगली बार इमिडाक्लोप्रिड का प्रयोग करें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *