सुबह के नाश्ते में बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी सैंडविच, नोट करें यह खास रेसिपी

0
सुबह के नाश्ते में बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी सैंडविच, नोट करें यह खास रेसिपी


Last Updated:

Crispy Sandwich Recipe: क्या आप सुबह के नाश्ते में कुछ चटपटा और कुरकुरा खाना चाहते हैं? आज ही घर पर आज़माएं यह आसान ‘आलू मसाला सैंडविच’ रेसिपी. एक्सपर्ट्स के बताए देसी तरीके से तैयार यह सैंडविच बिना किसी अतिरिक्त मसाले के बेहद स्वादिष्ट और क्रिस्पी बनता है. बच्चों के टिफिन और ऑफिस की जल्दबाजी के लिए यह झटपट बनने वाला परफेक्ट ब्रेकफास्ट है. कम समय में साधारण किचन सामग्री से बाजार जैसा क्रिस्पी सैंडविच बनाने की पूरी विधि और खास टिप्स.

Crispy Sandwich Recipe: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सुबह के वक्त कुछ अलग और स्वादिष्ट नाश्ता ट्राई करना चाहता है. सबसे अच्छी बात यह है कि लोग अब बाहर के जंक फूड के बजाय घर पर ही कुछ हेल्दी और अलग बनाकर खाना पसंद कर रहे हैं. अगर आप भी सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो बनाने में आसान हो और खाने में लाजवाब, तो कुरकुरी सैंडविच से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. आज हम आपको एक ऐसी बेहतरीन रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे आप साधारण तकनीक से अपने किचन में तैयार कर सकते हैं. इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको किसी भी भारी या अतिरिक्त मसाले की जरूरत नहीं होगी, फिर भी इसका कुरकुरापन बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका दिल जीत लेगा.

सैंडविच बनाने की यह है विधि
सैंडविच बनाने वाली एक्सपर्ट शैलेंद्र कुमार बताते हैं कि आलू मसाला सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर उनके छिलके उतार लेना चाहिए और मैश करके अलग रख देना चाहिए. इसके बाद हरी मिर्च, हरा धनिया, प्याज के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें. अब एक कड़ाही में थोड़ा सा मक्खन डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें. जब मक्खन गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें जीरा, हरी मिर्च और बारीक कटा प्याज डालकर सभी सामग्रियों को हाफ फ्राईकर लें. इसके बाद इसमें अमचूर, गरम मसाला और धनिया पाउडर मिक्स कर दें. इस प्रकार सैंडविच का अंदर का है भाग तैयार हो जाता है.

स्वाद बढ़ाने के लिए इन मसालों का करें प्रयोग
सैंडविच का स्वाद दोगुना करने के लिए आप कुछ विशेष मसालों का तालमेल बिठा सकते हैं। जब आप मसाला तैयार कर रहे हों, तो स्वादानुसार नमक, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चिली फ्लेक्स का प्रयोग जरूर करें। ये मसाले सैंडविच को एक चटपटा और देसी ट्विस्ट देते हैं, जो इसे साधारण सैंडविच से अलग और बेहतर बनाते हैं।

सैंडविच को ‘सुपर क्रिस्पी’ बनाने का तरीका
अगर आप सैंडविच को कुरकुरा बनाना चाहते हैं तो ब्रेड के ऊपर भी बटर लगाएं और हल्का दबाते हुए दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें. लेकिन इसको सेंकते समय इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा देर तक किसी नशे की वर्ना इससे सैंडविच कुरकुरा होने की वजह जल भी सकता है और अगर उसने जलने की खुशबू आ गई तो वह खाने में स्वादिष्ट नहीं रह जाता. अगर आप भी सुबह-सुबह अपने बच्चों को नाश्ते में या फिर ऑफिस जाने में लेट हो रहा है तो कम समय है ऐसे में आप आलू सैंडविच घर पर आसानी से बना सकते हैं. यह देसी तरीका सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट है. फूड रेसिपी स्पेशलिस्ट सविता श्रीवास्तव बताती है कि कम वक्त में अधिक नाश्ता तैयार करने के लिए घर पर सैंडविच बनाना एक आसान प्रक्रिया है और यह ब्रेकफास्ट के लिए सबसे अच्छा नाश्ता माना जाता है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *