सूटकेस में पत्नी को किया पैक, फिर घर में दिया छुपा, राज खुलते ही झट से पुलिस ने पति को पकड़ा
Last Updated:
Shahjahanpur Latest News: पत्नी की लाश को पति ने सूटकेश में पैक किया और फिर उसे घर में छुपा दिया. मौका देखते ही वह महिला की बॉडी को गायब करने वाला था लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
सूटकेस में मिली लाश.
रिपोर्ट: रामविलास सक्सेना
शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक महिला की सूटकेस के अंदर लाश मिली है. सूटकेस में महिला की लाश को उसके ही पति ने घर में छुपाया था. फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है. इसके अलावा पति को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है. घटना थाना तिलहर के पक्का कटरा मोहल्ले की है.
बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले अशोक कुमार की पत्नी की मौत होने की सूचना पुलिस को मिली थी. जब पुलिस अशोक के घर पहुंची तो उसकी पत्नी की लाश सूटकेस के अंदर बंद मिला. आशंका है कि हत्या के बाद पत्नी के शव को पति ठिकाने लगाना चाहता था. लेकिन वक्त रहते पुलिस ने सूटकेस के अंदर बंद शव को बरामद कर लिया.
पूछताछ के पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. जिसकी डर की वजह से वह अपनी पत्नी के शव को सूटकेस में रख कर कहीं फेंकना चाहता था. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पति को धर दबोचा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति अशोक कुमार को हिरासत में ले लिया है. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इसके बाद ही यह क्लियर हो पाएगा कि महिला की हत्या हुई है या फिर उसकी मौत की कोई और वजह है.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.