सोते समय सांप से बचना है तो करें 5 उपाय, पढ़िए बरेली में रुचि के साथ क्या हुआ?
Last Updated:
Saanp se Kaise Bachein: बरेलीः बारिश के मौसम में जहरीले जीव-जन्तुओं का बाहर निकलना और घरों में घुसना आम बात है. लेकिन इन सबसे बचने के लिए हमेशा हमें सतर्क रहना चाहिए. क्योंकि ये कभी भी आपको काट सकते हैं और खासतौर पर उस वक्त तब और खतरा बढ़ जाता है, जब हम और आप सो रहे होते हैं. ऐसे में हमें बरेली की रुचि के साथ जो हुआ, उससे सबक लेना चाहिए.
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव में रात के वक्त रुचि अपने घर में सो रही थी. तभी उसे जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई. फिर उसके परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि रुचि की हालत गंभीर है. ऐसे में हम आपको उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको सोते वक्त अगर आप अपनाते हैं तो आप भी जहरीले सांपों व अन्य कीड़े मकौड़ों से बच सकते हैं. (रॉयटर्स)
बारिश के मौसम में खुले मैदानों में बने बिल और गड्ढे भर जाते हैं, जिसके कारण उसमें छिपे जीव-जन्तु बाहर निकलने लगते हैं और सुरक्षित स्थान ढूंढने लगते हैं. ऐसे में उन्हें इंसानों का घर सबसे ज्यादा सुरक्षित लगता है और वह दिन में भले ही घर के किसी कोने में छिपे रहेंगे. लेकिन रात के वक्त वह बाहर निकलने लगते हैं. ऐसे में अगर आप रात को सो रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि जमीन पर सीधा गद्दा लगाकर न सोएं. बल्कि हमेशा तख्त, पलंग और ऊंचे बेड का इस्तेमाल करें.
जब भी आप रात के वक्त सोने जा रहे हैं तो सोने से पहले अपने बिस्तर, चादर और कमरे में रखे जूतों की अच्छी तरह जांच कर लें. क्योंकि सांप अधिकतर गर्म जगह छिपे रहते हैं और जैसे ही आप सोने जाएंगे, तो वह आपको डंस सकते हैं. (प्रतीकात्मक फोटो)
Add News18 as
Preferred Source on Google
बारिश के दिनों में खेतों में काम करते समय हमेशा ऊंचे जूते या गमबूट पहनें. घास, झाड़ियों या लकड़ी के ढेर में हाथ डालने से पहले अच्छी तरह जांच लें. रात के समय बाहर निकलते समय टॉर्च का इस्तेमाल जरूर करें, क्योंकि अंधेरे में सांप आसानी से दिखाई नहीं देते. घर के आसपास झाड़ियां, कूड़ा-कचरा और ईंट-पत्थरों के ढेर न बनने दें, क्योंकि ये सांपों के छिपने की पसंदीदा जगह बन सकते हैं.
अगर आपको सांपों से सुरक्षित रहना है तो सबसे पहले अपने घर में चूहे और मेंढक को न आने दें. क्योंकि सांप जो है घर में चूहे और मेंढक से आकर्षित होते हैं. इसके अलावा सोने से पहले मच्छरदानी को गद्दे के नीचे अच्छी तरह से चारों तरफ से दबा लें ताकि कोई जीव अंदर न घुसे,
सोते वक्त घर की दीवारों में गैप या किसी भी तरह की बिल को इग्नोर न करें. उसे अगर भरवा नहीं सकते हैं तो उसमें कोई सामान ठूंस दें ताकि उसमें सांप आ न सके. क्योंकि सांप अधिकतर दीवारों में बनी बिल या गैप में आकर छिप जाते हैं और फिर मौका देखते ही डंस लेते हैं, जिससे आपकी जान जा सकती है.