सोनभद्र में अब हर पर्यटन स्थल नजर आएगा साफ…सीडीओ ने अभियान की संभाली कमान, जानें इसके बारे में
Last Updated:
यूपी के आखिरी जनपर सोनभद्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान तेजी पकड़ने लगा है. अब प्लास्टिक मुक्त अभियान से जिले के पर्यटन स्थलों को भी जोड़ा जा रहा है. जिसको लेकर सीडीओ जागृति अवस्थी ने खुद कमान संभाली है. और अबाड़…और पढ़ें
इस जनपद में चलाया जा रहा अनोखा अभियान
हाइलाइट्स
- सोनभद्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान तेजी से चल रहा है
- सीडीओ जागृति अवस्थी ने अभियान की कमान संभाली
- अबाड़ी पिकनिक स्पॉट से अभियान की शुरुआत की गई
सोनभद्र:- यूपी के आखिरी जनपद सोनभद्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान अब युद्धस्तर पर जोर पकड़ने लगा है. बता दें जनपद में इस अभियान की शुरुआत मिनी गोवा कहे जाने वाले अबाड़ी पिकनिक स्पॉट से की शुरुआत की गई. वहीं खास बात यह है, कि इस अभियान को गति देने के लिए जनपद की मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने खुद कमान संभाली है. बता दें, प्लास्टिक मुक्त सोनभद्र अभियान से अब जिले के पर्यटन स्थल भी जोड़े जाएंगे और मिनी गोवा कहे जाने वाले अबाड़ी से सीडीओ जागृति अवस्थी ने इसकी शुरुआत भी कर दी है.
सीडीओ के साथ कई अधिकारी रहे मौजूद
आपको बता दें, सीडीओ के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान यहां से 200 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया है. इस दौरान अबाड़ी को चार भागों में बांटा गया. सीडीओ के साथ डीडीओ हेमंत सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर और डीपीआरओ नमिता शरण ने भी टीमों का नेतृत्व किया. प्रत्येक टीम में ग्रामीणों के अलावा कर्मचारी और स्कूली बच्चे भी शामिल रहे. टीम ने इस दौरान पर्यटन स्थल पर फैले हुए प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया.
सीडीओ ने क्या कहा
सीडीओ ने कहा कि यह पर्यटन स्थल प्रकृति का सुंदर तोहफा है. यहां घूमने आने वाले लोग प्लास्टिक और कचरा छोड़कर गंदगी फैलाते हैं. पर्यटन स्थलों को साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है. वहीं, सीडीओ ने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि अपने कार्यस्थल को साफ रखें और लोगों को जागरूक करें. आगे उन्होंने बताया कि इस अभियान को न केवल जनपद में अपितु पूरे यूपी में अलग पहचान मिलेगी. अभियान को लोगों से सहयोग मिल रहा है बस जरूरत है तो जागरूकता की.
यहां बोलता है पेड़, डराती हैं गुफाएं…ईको केव गार्डन है नैनीताल की सबसे रोमांचक जगह
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को किया सम्मानित
जनपद में चल रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने तथा प्लास्टिक इकट्ठा करने के लिए बोरी रखने को लेकर लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रतीक्षा जायसवाल व विजय कुमार को सम्मानित भी किया गया.