स्‍टेशन से पहले सो गया यात्री, जागते ही किया ऐसा कारनामा …कभी नहीं भूलेगा

0
स्‍टेशन से पहले सो गया यात्री, जागते ही किया ऐसा कारनामा …कभी नहीं भूलेगा


Last Updated:

यात्री ट्रेन से सफर के दौरान अपने स्‍टेशन आने से पहले सो गया. जब नींद खुली तो उसका स्‍टेशन निकल गया था. आनन-फानन उसने ऐसा काम कर डाला, जिससे ट्रेन तो रुक गयी लेकिन यह कदम भारी पड़ गया.

सांकेतिक फोटो

नई दिल्‍ली. यात्री ट्रेन में सफर के दौरान अपने स्‍टेशन आने से पहले सो गया. जब उसकी नींद खुली तो स्‍टेशन से आगे बढ़ चुकी थी. उसे कुछ समझ में नहीं आया और फिर उसने ऐसा कांड कर डाला, जो हमेशा याद रहेगा. यात्री को भारी जुर्माना चुकाना पड़ गया. दरअसल यात्री ने बिना उचित कारण के चेन पुलिंग की थी.
प्रयागराज रेल मंडल ने ट्रेनों में बिना वजह अलार्म चेन खींचने (ACP) वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है. बिना जरूरत चेन खींचने से ट्रेनों का संचालन बाधित होता है और यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरा होता है. इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से 23 जून 2025 तक प्रयागराज मंडल में बिना वजह चेन खींचने के 3,628 मामले दर्ज किए गए और 1,567 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

अप्रैल में 1,188 मामले दर्ज हुए और 413 लोग पकड़े गए. मई में 1,265 मामले दर्ज हुए और 665 लोग गिरफ्तार किए गए। जून में अब तक 1,175 मामले दर्ज हुए और 459 लोगों को पकड़ा गया. इन कार्रवाइयों में कई स्टेशनों पर लोग पकड़े गए. प्रयागराज जंक्शन पर 110, प्रयागराज छिवकी पर 67, नैनी जंक्शन पर 73, मिर्जापुर पर 128, कानपुर सेंट्रल पर 230, फतेहपुर पर 133, फफूंद पर 44, इटावा जंक्शन पर 130, टूंडला जंक्शन पर 140, और अलीगढ़ जंक्शन पर 128 लोग गिरफ्तार किए गए. इसके अलावा अन्य स्टेशनों पर भी

बिना वजह चेन खींचने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई.

उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना जरूरत चेन न खींचें. यह एक कानूनी अपराध है, जिसमें जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है. इससे न केवल ट्रेनें लेट होती हैं और यात्रियों को भी असुविधा होती है. रेलवे का कहना है कि वह ट्रेनों को समय पर और सुरक्षित चलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए यात्रियों का सहयोग जरूरी है. रेलवे प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समय पर यात्रा का अनुभव मिले.

homeuttar-pradesh

स्‍टेशन से पहले सो गया यात्री, जागते ही किया ऐसा कारनामा …कभी नहीं भूलेगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *