Agri Tips: इस दाल की खेती बना देगी ‘लखपति’, बस इन बातों का रखें ध्यान, दोगुना हो जाएगा उत्पादन!
Last Updated:
Dal Ki Kheti Agri Tips: श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के मृदा विज्ञान और कृषि रसायन विभाग के एचओडी प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 5 सालों से तेजी से अरहर का उत्पादन लगातार बढ़ता जा …और पढ़ें
श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के मृदा विज्ञान और कृषि रसायन विभाग के एचओडी प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 5 सालों से तेजी से अरहर का उत्पादन लगातार बढ़ता जा रहा है. यह किसानों के लिए बड़ा सही समय है. अरहर की खेती में बहुत ज्यादा खाद उर्वरक की जरूरत नहीं होती है. किट और बीमारी पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होता है.
डेढ़ से 2 महीने बाद अरहर के ऊपरी भाग को तोड़ दे. ऐसा करने से शाखाएं ज्यादा निकलती है, जिससे उत्पादन बढ़ता है. जब इसमें फूल आने लगे तो खेत में सिंचाई बिल्कुल न करें. समय पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करे, ताकि फली वेधक कीड़े न लग पाए. यह फसल 5 से 7 महीने में तैयार हो जाती है. आसानी से एक बीघा में चार से पांच क्विटंल उत्पादन मिल सकता है. यदि आप खेती में होने वाली समस्या पर नजर रख रहे हैं और कृषि वैज्ञानिको के देखरेख में खेती करते हैं, तो यह उत्पादन डबल हो सकता है.