स्वाद के लिए उल्टी-सीधी चॉकलेट मत खाइए… ये 7 स्नैक्स हैं प्रोटीन के पावरहाउस
Last Updated:
Ghazipur News: मीठा खाने वाले लोग ना जाने कौन-कौन सी चॉकलेट खा जाते हैं, जिससे उनकी सेहत भी खराब हो जाती है और प्रोटीन भी नहीं मिलता है. चलिए आज आपको बताते हैं कि बाजार में कौन-कौन से चॉकलेट हैं, जिसे खाने से आपको भरपूर प्रोटीन मिलता है.
अगर आपको चॉकलेट खाना पसंद है, लेकिन ज्यादा चीनी वाली चॉकलेट से बचना चाहते हैं, तो यह विकल्प ध्यान खींच सकता है. डार्क चॉकलेट और क्रैनबेरी फ्लेवर वाली इस योगा बार में प्रति बार करीब 10 ग्राम प्रोटीन मिलता है. इसे खजूर, ड्राई फ्रूट्स, मिलेट्स और प्लांट बेस्ड प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से तैयार किया जाता है. इसमें फाइबर भी होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है. गाजीपुर के रिलायंस स्मार्ट में फिटनेस पसंद करने वाले युवा, जिम जाने वाले और ऑफिस जाने वाले लोग इसे खरीदते दिख रहे हैं. यह पारंपरिक चॉकलेट की तुलना में एक हाई-प्रोटीन स्नैक का विकल्प माना जाता है, हालांकि यह संतुलित भोजन का विकल्प नहीं है.

चाकलेट चंक नट्स फ्लेवर वाला यह मल्टी एनर्जी बार उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें दिनभर ऊर्जा की जरूरत रहती है. इसमें मिलेट्स, बादाम, चॉकलेट, ओट्स और नट्स का मिश्रण होता है. प्रति बार लगभग 180 से 230 कैलोरी, 5 से 7 ग्राम न्यूट्रीनिस्ट होता है. निधि पाठक बताती हैं कि इसमें प्रोटीन और अच्छी मात्रा में फाइबर मिलता है. यह खासतौर पर ट्रैवल, ऑफिस, ट्रैकिंग या लंबी ड्यूटी के दौरान एक सुविधाजनक स्नैक माना जाता है. इसमें ट्रांस फैट नहीं होने का दावा किया गया है और यह सामान्य चॉकलेट की तुलना में अधिक संतुलित पोषण देने की कोशिश करता है.

सुबह जल्दी ऑफिस, कॉलेज या सफर पर निकलने वालों के लिए ब्रेकफास्ट बार एक आसान विकल्प माना जाता है. ब्लूबेरी पाई फ्लेवर वाले इस बार में करीब 6 ग्राम प्रोटीन, फाइबर और मिलेट्स का मिश्रण होता है. इसे ओट्स, ड्राई फ्रूट्स, बीज और फलों के साथ तैयार किया जाता है. यह दिनभर की ऊर्जा बनाए रखने में मदद करने वाला एक सुविधाजनक स्नैक है. हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि इसे नियमित नाश्ते की जगह नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर क्विक ब्रेकफास्ट के रूप में लेना बेहतर होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ब्लूबेरी फ्लेवर वाली यह प्रोटीन बार स्वाद के साथ पोषण का संतुलन देने का काम करती है. प्रति बार करीब 10 ग्राम प्रोटीन, 4 से 7 ग्राम फाइबर और लगभग 180 से 220 कैलोरी ऊर्जा मिलती है. इसे मिलेट्स, नट्स, खजूर और प्रोटीन स्रोतों से तैयार किया जाता है. ब्लूबेरी का फ्लेवर इसे अलग स्वाद देता है, जबकि फाइबर लंबे समय तक भूख को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है. जिम जाने वाले विकास बताते हैं कि मैं अक्सर एक दो चॉकलेट खाकर जाता हूं, जिससे वर्कआउट और बेहतर होता है.

खुबानी (Apricot) और अंजीर (Fig) के स्वाद वाली यह ब्रेकफास्ट बार फाइबर और प्राकृतिक मिठास के कारण अलग पहचान रखती है. इसमें लगभग 6 ग्राम प्रोटीन के साथ फाइबर और बीजों से मिलने वाले हेल्दी फैट भी शामिल होते हैं. अंजीर और खुबानी प्राकृतिक रूप से कुछ विटामिन, मिनरल और फाइबर के स्रोत माने जाते हैं. ऐसे स्नैक्स सुबह की भागदौड़ या बीच दिन की भूख में सुविधाजनक विकल्प हो सकते हैं. गाजीपुर में भी हेल्दी स्नैकिंग का ट्रेंड बढ़ने के साथ इसकी मांग बढ़ती दिखाई दे रही है. अगर इनके दाम की बात की जाए तो यह 50 से 55 रुपए के बीच मिलते हैं.

कॉफी पसंद करने वालों के लिए Coffee Rush फ्लेवर वाला यह प्रोटीन बार स्वाद और सुविधा दोनों का मेल है. इसमें लगभग 10 ग्राम प्रोटीन, अच्छी मात्रा में फाइबर और ऊर्जा देने वाले कार्बोहाइड्रेट होते हैं. इसे ओट्स, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और प्रोटीन ब्लेंड के साथ तैयार किया जाता है. ऐसे स्नैक्स खासकर उन लोगों में लोकप्रिय हो रहे हैं, जो दिनभर व्यस्त रहते हैं या वर्कआउट के बाद जल्दी कुछ खाना चाहते हैं. गाजीपुर में बढ़ते फिटनेस कल्चर के बीच युवा इसे सामान्य चॉकलेट की बजाय एक सुविधाजनक स्नैक के रूप में पसंद कर रहे हैं. अक्सर इस तरह के चॉकलेट बार खाने वालों में भूख कम लगने की प्रवृत्ति देखी गई है.

अगर आप कुरकुरे नट्स और सीड्स पसंद करते हैं, तो यह मल्टीग्रेन एनर्जी बार अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें बादाम, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, मिलेट्स और अन्य अनाज शामिल होते हैं. यह फाइबर, हेल्दी फैट और मध्यम मात्रा में प्रोटीन का स्रोत है. ऐसे बार लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में मदद कर सकते हैं और यात्रा या ऑफिस के दौरान आसानी से खाए जा सकते हैं. गाजीपुर के रिलायंस स्मार्ट में फिटनेस के प्रति जागरूक युवा और हेल्दी स्नैक पसंद करने वाले ग्राहक इसे खरीदते नजर आ रहे हैं. इसमें लगभग 30 रुपए मिल जाता है. प्रोटीन और फाइबर वाले स्नैक्स, सामान्य हाई-शुगर स्नैक्स की तुलना में अधिक संतुष्टि दे सकते हैं. अक्सर लोग ऑफिस जाते समय अपने बैग में भी एक डाल लेते हैं, जिससे जब मन भूख लगा, तब खा लिया.