हाईस्कूल से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी पाने का मौका, यूपी में यहां हो रही 700 पदों पर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

0
हाईस्कूल से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी पाने का मौका, यूपी में यहां हो रही 700 पदों पर भर्ती, फटाफट करें आवेदन


Last Updated:

UP Rojgar Mela: प्रयागराज में 13 जून को राजकीय काष्ठकला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला होगा, जिसमें 700 युवाओं को नौकरी मिलेगी. याजिकी इण्डिया, उत्कर्ष बैंक, लावा इण्टरनेशनल जैसी कंपनियां शामिल होंग…और पढ़ें

रोजगार मेला

हाइलाइट्स

  • प्रयागराज में 13 जून को रोजगार मेला होगा.
  • 700 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया जाएगा.
  • हाईस्कूल से ग्रेजुएट तक के लिए आवेदन का मौका.

रजनीश यादव/प्रयागराज: सरकार की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है कि हर युवाओं के हाथ में एक रोजगार हो. सरकारी क्षेत्र के साथ ही निजी क्षेत्र में सरकार इन युवाओं के हाथ में रोजगार देने के लिए लगातार रोजगार मेले का आयोजन करती रहती है. रोजगार मेले के मामले में प्रयागराज आगे है, जहां महीने में लगभग तीन बार विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है. इसी क्रम में 13 जून को प्रयागराज में एक बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 700 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया जाएगा.

शामिल हो रही है यह दिग्गज कंपनी
प्रयागराज में 13 जून को राजकीय काष्ठकला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कटरा   प्रयागराज परिसर में सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है. इस विशाल रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी याजिकी इण्डिया प्रा. लि., उत्कर्ष बैंक लि., इलिन इलेक्ट्रानिक्स लि., लावा इण्टरलेशनल लि. एवं टीम लीज आदि नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनी की ओर से लगभग 700 विभिन्न रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी. रोजगार मेले में शामिल यह कंपनियां नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनी हैं, जो देश के युवाओं को  रोजगार के माध्यम से सशक्त बनाने में काम कर रही हैं.

यह होनी चाहिए योग्यता

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में लगने वाले रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा या बीटेक हो सकती है. आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है.  शामिल होने वाले अभ्यर्थी अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं. पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकपत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) की छायाप्रति के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग करना होगा. रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा. अभ्यर्थी कंपनियों से संबंधित रिक्तियों एवं उनकी पात्रता की विस्तृत जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं.

homecareer

नौकरी पाने का मौका, यूपी में यहां हो रही 700 पदों पर भर्ती, फटाफट करें आवेदन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *