हिंदू युवती के टच में आया मुस्लिम शख्स, झट से रखवाया सकीना नाम, रोते-रोते पिता पहुंचा थाने, बोला- साहब वो इमरान ने…
Last Updated:
UP Love Jihad News: यूपी में लव जिहाद की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं. अब सुल्तानपुर से सामने आई है. यहां एक बाप को चार से बाद अपनी बेटी का पता लगा तो उसके होश उड़ गए. आइए जानते हैं पूरा माजरा…
हिंदू बेटी का ब्रेनवॉश
मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी का है. यहां पीड़ित पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. आरोप है कि इमरान नामक युवक ने लगभग चार साल तक उसकी बेटी का ब्रेनवॉश कर गुमराह किया और उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया.
पिता ने इस मामले की तहरीर नगर कोतवाली पुलिस को दी, जिसमें उन्होंने बताया कि इमरान ने उसकी बेटी को जबरन धर्म परिवर्तन कराया है. पुलिस ने पिता की शिकायत पर इमरान के खिलाफ धर्म परिवर्तन के मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
आकाश बन आमिर ने छात्रा का किया यौन शोषण
लखनऊ. बीकेटी निवासी मो. आमिर पर आकाश बनकर शादी का झांसा देकर बीए की छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप लगा है. बुधवार को छात्रा ने आरोपी के खिलाफ बीकेटी थाने में केस दर्ज कराया. आरोपी को पुलिस पहले ही छात्रा की ममेरी बहन से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है. बीकेटी के एक गांव की रहने वाली बीए की छात्रा के मुताबिक कॉलेज आते-जाते आरोपी आमिर ने उनसे दोस्ती की. उसने अपना नाम आकाश बताया था. कुछ दिनों बाद आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी करने का प्रस्ताव रखा. छात्रा भी आरोपी की बातों में आ गई. उसने जल्द शादी करने की बात कही और लगातार यौन शोषण करने लगा. कुछ दिनों के बाद छात्रा को पता चला कि आरोपी आकाश का असली नाम मो. आमिर है और वह पहले से शादीशुदा है.