LIVE: यूपी में हिंदू बेटियों पर जिहादियों की बुरी नजर, नहीं थम रहा धर्मांतरण

0
LIVE: यूपी में हिंदू बेटियों पर जिहादियों की बुरी नजर, नहीं थम रहा धर्मांतरण


Last Updated:

UP Dharmantaran News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अवैध धर्मांतरण का मामला तेजी से बढ़ रहा है.

यूपी में धर्मांतरण का मामला तेजी से बढ़ा. (सांकेतिक तस्वीर)
UP Dharmantaran Live: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में धर्मांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में सुल्तानपुर से लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां इमरान नाम के युवक ने लड़की का ब्रेनवॉश करते हुए उसका धर्म परिवर्तन करा दिया. अब पीड़िता के पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी इमरान उनकी बेटी को चार साल से गुमराह कर रहा था. बता दें कि इससे पहले छांगुर बाबा सिंडिकेट, आगरा, अलीगढ़, शाहजहांपुर सहित अलग-अलग जिलों में धर्मांतरण के मामले सामने आए हैं. यहां पढ़ें यूपी धर्मांतरण का हर एक अपडेट…

Lucknow News: लखनऊ में छात्रा का यौन शोषण
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आकाश बनकर मोहम्मद आमिर नाम के युवक ने एक छात्रा का यौन शोषण किया. छात्रा ने आरोपी के खिलाफ बीकेटी थाने में मामला दर्ज कराया. आरोपी को पुलिस पहले ही छात्रा की ममेरी बहन से छेड़छाड़ के मामले में जेल भेज चुकी है. कॉलेज आते जाते समय छात्रा की आमिर से दोस्ती हुई थी. छात्रा के मुताबिक उसने अपना नाम आकाश और खुद को अविवाहित बताया था. आकाश बने आमिर ने छात्रा को शादी का प्रस्ताव दिया था. जल्दी शादी करने का झांसा देकर छात्रा का कई बार यौन शोषण किया. कुछ समय बाद छात्रा को आरोपी के मुस्लिम और शादीशुदा होने की जानकारी मिली. विरोध पर आरोपी ने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी. 20 जुलाई को छात्रा की ममेरी बहन से छेड़छाड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

Sultanpur News: सुल्तानपुर में हिंदू लड़की का धर्मांतरण
सुल्तानपुर में पुलिस ने पीड़िता पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पीड़िता के पिता ने बताया कि जब उनकी बेटी गायब हुई तो इमरान के घर मिली थी.इस दौरान इमरान ने कहा था कि अब तुम्हारी बेटी नहीं है. इसका नाम सकीना है. इसने धर्म परिवर्तन कर लिया है. पीड़ित पिता ने बताया कि वह अपनी बेटी को किसी तरह से इमरान के घर से उसे बचाकर ले आए. पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी का है.

Meerut News:छांगुर बाबा के चॉकलेटी ब्वॉय के खिलाफ FIR
अवैध धर्मांतरण का रैकेट चलाने वाले छांगुर बाबा के गुर्गे बदर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. बदर पर आशा नेगी नाम की लड़की का धर्मांतरण करने और हमले का आरोप है.वहीं बदर के मददगार इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान सिद्दीकी को सस्पेंड कर दिया गया है. तत्कालीन इंस्पेक्टर सिविल लाइन सिद्दीकी पर आशा के परिजनों को धमकाने का आरोप है. 2019 में परिजनों की तहरीर पर अब्दुल रहमान ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था. वह फिलहाल गाजियाबाद में अब्दुल रहमान तैनात है. धर्मांतरण और निकाह के बाद से आशा नेगी गायब है. आशा नेगी के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है.

Chhangur Baba News: अब छांगुर बाबा का बचना मुश्किल
अवैध धर्मांतरण का सिंडिकेट चलाने वाला छांगुर बाबा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अब केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी छांगुर बाबा और नवीन को रिमांड पर लेगी. मामले में ईडी स्पेशल कोर्ट ने 28 जुलाई को छांगुर को जेल से तलब किया है ईडी ने छांगुर और नवीन को 7 दिन की कस्टडी रिमांड में लेने की अर्जी दी है. ईडी सूत्रों के मुताबिक छांगुर सिंडिकेट के बैंक खातों में करीब 40 करोड़ रुपए के लेनदेन का ब्यौरा मिला है. इसके अलावा विदेशी कंपनियों से लेनदेन और सांठ गांठ पर भी कस्टडी रिमांड के दौरान सवाल होंगे ईडी और छांगुर सिंडिकेट से जुड़े एक दर्जन लोगों की संपत्तियों की डिटेल जुटा रही है. आरोपियों के इनकम टैक्स रिटर्न,रजिस्ट्री दफ्तरों, डेवलपमेंट अथॉरिटी से संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

LIVE: यूपी में हिंदू बेटियों पर जिहादियों की बुरी नजर, नहीं थम रहा धर्मांतरण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *