10 से 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी के साथ आज ही शुरू करें बकरी पालन का व्यवसाय!
Last Updated:
Azamgarh Latest News: सरकार की ‘कृषि समृद्धि योजना’ और ‘राष्ट्रीय पशुपालन मिशन’ के तहत बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए 10 से 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है. इससे किसानों की आमदनी और रोजगार के अवसर बढ़ …और पढ़ें
सरकार बकरी पालन के लिए दे रही है अनुदान
हाइलाइट्स
- सरकार बकरी पालन के लिए 10-50 लाख की सब्सिडी दे रही है.
- बकरी पालन से किसानों की आमदनी और रोजगार बढ़ रहा है.
- 100-500 बकरियों की यूनिट के लिए सब्सिडी मिल सकती है.
आजमगढ़: आज के समय में पशुपालन एक तेजी से बढ़ता हुआ व्यवसाय बन चुका है. खासकर बकरी पालन में लोगों की रुचि दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. सरकार भी इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनसे किसानों को भारी लाभ मिल रहा है. सरकार की ‘कृषि समृद्धि योजना’ और ‘राष्ट्रीय पशुपालन मिशन’ के तहत बकरी पालन के लिए किसानों को 10 से 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी (अनुदान) दी जा रही है. इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ रही है, बल्कि यह व्यवसाय रोजगार का एक अच्छा जरिया भी बन रहा है.
पशुपालन अब किसानों के लिए एक उभरता हुआ और लाभदायक व्यवसाय बन गया है. विशेष तौर पर बकरी पालन को सरकार प्रोत्साहित कर रही है. बकरियों का दूध और मीट दोनों का बाजार में अच्छा दाम है, इसलिए इस व्यवसाय की मांग तेजी से बढ़ रही है. किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बकरी पालन पर बड़े पैमाने पर सब्सिडी देने की व्यवस्था की है. यह सब्सिडी 10 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक हो सकती है, जो उनकी आर्थिक सहायता करती है.
100 से 500 बकरियों की यूनिट शुरू कर सकते हैं किसान
जो किसान या पशुपालन में इच्छुक लोग इस व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, वे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकते हैं. इस योजना के अंतर्गत 100 से लेकर 500 बकरियों तक की यूनिट लगाई जा सकती है. इसके लिए स्थानीय विकास भवन या पशु चिकित्सा केंद्र पर संपर्क कर पूरी जानकारी ली जा सकती है. सरकार इस योजना के तहत बड़े स्तर पर किसानों की मदद कर रही है ताकि वे बकरी पालन को बेहतर तरीके से चला सकें.
सरकार की आसान आवेदन प्रक्रिया
100 बकरियों की यूनिट लगाने पर लगभग 20 लाख रुपये का खर्च आता है, जिसमें से 50 प्रतिशत तक की राशि सरकार की ओर से अनुदान के रूप में दी जाती है. वहीं, 500 बकरियों की यूनिट लगाने पर किसान 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी पा सकते हैं. इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र या विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. वहां से आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी मिल जाएगी. जिसे पूरा कर आई इस योजना का फायदा ले सकते हैं.