‘10,00,00,000 का इंवेस्टमेंट…’, दिवाली से पहले अयोध्या को सीएम योगी का तोहफा, जानें क्या है ‘वो’ खास चीज

0
‘10,00,00,000 का इंवेस्टमेंट…’, दिवाली से पहले अयोध्या को सीएम योगी का तोहफा, जानें क्या है ‘वो’ खास चीज


Last Updated:

Ayodhya Latest News: दिवाली से पहले अयोध्या को एक खास तोहफा मिला है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 10 करोड़ रुपये की निवेश राशि से एक भव्य वैक्स म्यूजियम बनवाया है. यह म्यूजियम धार्मिक, सांस्कृतिक औ…और पढ़ें

अयोध्या: अयोध्या आने वाले राम भक्तों को प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ी सौगात देने की तैयारी में है. दरअसल रामनगरी अयोध्या में एक और आकर्षण का केंद्र जुड़ रहा है. वैक्स म्यूजियम का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. दीपोत्सव से पहले ही इसे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोला जाएगा. म्यूजियम में भगवान श्रीराम, माता सीता, हनुमान जी सहित कई पौराणिक और ऐतिहासिक पात्रों की झलक देखने को मिलेगी. दीपोत्सव के मौके पर यह म्यूजियम अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा आकर्षण बनेगा. सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि अयोध्या आने वाले भक्तों को आध्यात्मिकता के साथ-साथ सांस्कृतिक अनुभव भी मिले. दीपोत्सव से पहले अयोध्या का वैक्स म्यूजियम पर्यटन का नया केंद्र बनने जा रहा है. यह म्यूजियम परिक्रमा मार्ग के 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्र पर तैयार किया जा रहा है.

इस म्यूजियम में रामायण के 50 से ज्यादा पत्रों की झलक राम भक्तों को देखने को मिलेगी. साथ ही इतिहास और संस्कृति का अनुभव भी प्रदान होगा. वैक्स म्यूजियम के निर्माण होने से अयोध्या में पर्यटन को एक नया आयाम मिलेगा. साथ ही आधुनिक तकनीकी और कला का अनूठा संगम भी देखने को मिलेगा.

इस म्यूजियम में खास बात यह है कि यह म्यूजियम मधुमक्खी के मॉम से तैयार किया जा रहा है. इस म्यूजियम में श्रद्धालु और पर्यटक धार्मिकता का अनुभव ले सकेंगे. प्रभु राम की नगरी अयोध्या को धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से विश्व के मानचित्र पर स्थापित होने के लिए यह वैक्स म्यूजियम मिल का पत्थर भी साबित होगा.

अयोध्या में वैक्स म्यूजियम को लेकर साधु संतों ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक के साथ आधुनिकता को भी मुख्यमंत्री स्थान दे रहे है. इसके लिए उनका धन्यवाद है. भगवान राम के चरित्र को आधुनिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित करके समाज को दिया जाएगा और समाज से बहुत जल्द ही स्वीकार भी करेगा भगवान के चरित्र की बहुत ही आवश्यकता है.

अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ ज्ञानेश कुमार ने बताया कि ‘पीपीपी मॉडल’ पर एक वैक्स म्यूजियम का निर्माण अयोध्या में किया जा रहा है. वैक्स म्यूजियम बनकर इसी वर्ष तैयार हो जाएगा. रामायण थीम पर वैक्स म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है. लोग आएंगे और रामायण कालीन प्रसंग का आनंद लेंगे मूर्तियां लगभग बनकर तैयार हो गई है, केवल यहां आना बाकी है. वैक्स म्यूजियम में मूलभूत सुविधाओं के साथ पर्यटन सुविधा भी उपलब्ध रहेंगी. लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से यह म्यूजियम बनाया जा रहा है.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

‘10,00,00,000 का इंवेस्टमेंट…’, दिवाली से पहले अयोध्या को सीएम योगी का तोहफा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *