‘10,00,00,000 का इंवेस्टमेंट…’, दिवाली से पहले अयोध्या को सीएम योगी का तोहफा, जानें क्या है ‘वो’ खास चीज
Last Updated:
Ayodhya Latest News: दिवाली से पहले अयोध्या को एक खास तोहफा मिला है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 10 करोड़ रुपये की निवेश राशि से एक भव्य वैक्स म्यूजियम बनवाया है. यह म्यूजियम धार्मिक, सांस्कृतिक औ…और पढ़ें
इस म्यूजियम में रामायण के 50 से ज्यादा पत्रों की झलक राम भक्तों को देखने को मिलेगी. साथ ही इतिहास और संस्कृति का अनुभव भी प्रदान होगा. वैक्स म्यूजियम के निर्माण होने से अयोध्या में पर्यटन को एक नया आयाम मिलेगा. साथ ही आधुनिक तकनीकी और कला का अनूठा संगम भी देखने को मिलेगा.
अयोध्या में वैक्स म्यूजियम को लेकर साधु संतों ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक के साथ आधुनिकता को भी मुख्यमंत्री स्थान दे रहे है. इसके लिए उनका धन्यवाद है. भगवान राम के चरित्र को आधुनिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित करके समाज को दिया जाएगा और समाज से बहुत जल्द ही स्वीकार भी करेगा भगवान के चरित्र की बहुत ही आवश्यकता है.
अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ ज्ञानेश कुमार ने बताया कि ‘पीपीपी मॉडल’ पर एक वैक्स म्यूजियम का निर्माण अयोध्या में किया जा रहा है. वैक्स म्यूजियम बनकर इसी वर्ष तैयार हो जाएगा. रामायण थीम पर वैक्स म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है. लोग आएंगे और रामायण कालीन प्रसंग का आनंद लेंगे मूर्तियां लगभग बनकर तैयार हो गई है, केवल यहां आना बाकी है. वैक्स म्यूजियम में मूलभूत सुविधाओं के साथ पर्यटन सुविधा भी उपलब्ध रहेंगी. लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से यह म्यूजियम बनाया जा रहा है.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.