1M फॉलोअर्स वाली हसीना का ‘ट्रैप’, नैनीताल में फंसाया, वीडियो बना ठगे ₹55000
Last Updated:
Instagram Influencer Arisha Case: Sambhal Honey Trap Case: उत्तर प्रदेश के संभल में एक मशहूर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर का काला सच सामने आया है. 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली अरिशा पर एक युवक को अपने ‘हनीट्रैप’ में फंसाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है. फास्ट फूड संचालक युवक से नैनीताल में दोस्ती करने के बाद अरिशा ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए. इसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक गैंग के रूप में उसने 55 हजार रुपये की अवैध वसूली की.
इंफ्लूएंसर के चक्कर में फंसा शाहरुख, लुटा दिए 55 हजार रुपये.
संभल: सोशल मीडिया पर अपनी रील और ग्लैमरस अंदाज से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक यूट्यूबर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की खौफनाक करतूत का पर्दाफाश हुआ है. उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर अरिशा पर एक स्थानीय युवक को ‘हनीट्रैप’ (Honey Trap) में फंसाकर ब्लैकमेल करने और जबरन वसूली का सनसनीखेज आरोप लगा है. लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली है. पीड़ित की तहरीर पर संभल कोतवाली पुलिस ने आरोपी इन्फ्लुएंसर और उसके दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, संभल जिले के मोहल्ला चौधरी सराय के रहने वाले 22 वर्षीय शाहरुख एक फास्ट फूड सेंटर का संचालन करते हैं. इस पूरी घटना की शुरुआत करीब 3 साल पहले हुई थी, जब शाहरुख छुट्टियां मनाने के लिए उत्तराखंड के नैनीताल गए थे. इत्तेफाक से वहीं उनकी मुलाकात संभल के ही मोहल्ला दीपा सराय की रहने वाली अरिशा से हुई. अरिशा पेशे से एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. चूंकि दोनों एक ही शहर के थे, इसलिए उनके बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया. देखते ही देखते यह शुरुआती पहचान दोस्ती और फिर नजदीकियों में बदल गई.
धोखे से बनाए आपत्तिजनक वीडियो, फिर दिखाया असली रंग
पीड़ित शाहरुख का आरोप है कि मुलाकात और मेलजोल के दौरान ही अरिशा ने बड़ी चालाकी से उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. इसी दौरान अरिशा ने धोखे से शाहरुख के कुछ आपत्तिजनक (Objectionable) फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए. कुछ समय बाद शाहरुख को अरिशा की गतिविधियों पर शक हुआ. जब उसने गुपचुप तरीके से जानकारी जुटाई, तो उसे पता चला कि अरिशा अपने दोस्तों के साथ मिलकर वसूली का एक पूरा गिरोह (Gang) चलाती है. यह सच्चाई सामने आने पर शाहरुख ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी.
55 हजार रुपये ऐंठे, फिर भी नहीं रुकी ब्लैकमेलिंग
शिकार को अपने हाथ से निकलता देख इन्फ्लुएंसर अरिशा ने अपना असली रंग दिखा दिया. उसने महमूद खां सराय निवासी अपने दोस्त अनस और शुऐब के साथ मिलकर शाहरुख को धमकाना शुरू कर दिया. वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने शाहरुख से ब्लैकमेलिंग करते हुए 55 हजार रुपये वसूल लिए.
पैसे देने के बाद दोनों पक्षों में कथित तौर पर एक समझौता भी हो गया था, लेकिन ब्लैकमेलर्स का लालच लगातार बढ़ता गया. वे शाहरुख पर और अधिक पैसों का दबाव बनाते रहे. रोज-रोज की इस मानसिक प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर आखिरकार शाहरुख ने शनिवार रात संभल कोतवाली पुलिस का दरवाजा खटखटाया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है.
About the Author

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें