ट्रेन में हसीना करती थी मीठी बातें, फिर नशा देकर सारा माल लूट लेते थे ‘बंटी-बबली’

0
ट्रेन में हसीना करती थी मीठी बातें, फिर नशा देकर सारा माल लूट लेते थे ‘बंटी-बबली’


Last Updated:

Varanasi Crime News: वाराणसी में रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेनों और स्टेशनों पर जहरखुरानी कर यात्रियों का कीमती सामान लूटने वाले एक शातिर प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए इन जालसाजों की कहानी बिल्कुल बॉलीवुड फिल्म ‘बंटी और बबली’ जैसी है. इस गैंग में शामिल ज्योति यादव नाम की युवती पहले बुजुर्ग महिलाओं और युवाओं से मीठी-मीठी बातें कर दोस्ती करती थी और फिर उन्हें धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लेती थी. 13 जून को बनारस स्टेशन पर हुई एक घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से जीआरपी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

Zoom

वाराणासी-दीनदयाल स्टेशन के बीच कांड करते थे बंटी-बबली.

Varanasi Crime News: सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म ‘बंटी और बबली’ में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने शातिर ठगों का किरदार निभाया था, जो प्यार में पड़ने के बाद मिलकर लोगों को चूना लगाते हैं. फिल्मों की यह कहानी अब असल जिंदगी में वाराणसी के रेलवे स्टेशनों पर सच साबित होती नजर आई है. कैंट जीआरपी (GRP) ने एक ऐसे ही शातिर प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है, जो ट्रेनों में यात्रियों को अपना शिकार बनाकर उनके गहने, मोबाइल और नकदी लूट लेते थे.

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि इस असली ‘बंटी-बबली’ की जोड़ी का मास्टरमाइंड राम दयाल मिश्रा और उसकी प्रेमिका ज्योति यादव है. ज्योति एक लड़की होने का पूरा फायदा उठाती थी. वह ट्रेनों और प्लेटफार्म पर अकेले सफर कर रहे युवाओं और बुजुर्ग महिलाओं को अपना टारगेट बनाती थी.

ऐसे देते थे काम को अंदाज

बड़े ही शातिराना अंदाज में ज्योति यात्रियों से बातचीत शुरू करती, जान-पहचान बढ़ाती और भरोसा जीतने के बाद उन्हें खाने-पीने की चीजों में बेहोशी की दवा (जहरखुरानी) दे देती थी. जैसे ही यात्री बेहोश होते, यह प्रेमी जोड़ा उनके बैग, ज्वेलरी और मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो जाता था.

13 जून की घटना और CCTV से खुला राज

वाराणसी के कैंट और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर जहरखुरानी की ये घटनाएं लगातार पुलिस के लिए सिरदर्द बन रही थीं, लेकिन गिरोह पकड़ में नहीं आ रहा था. 13 जून को बनारस रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला इसी जहरखुरानी का शिकार हुई.

कैंट जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक राजोल नागर ने बताया कि जब पुलिस ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो पीड़ित बुजुर्ग महिला के पास एक युवती और एक युवक संदिग्ध हालत में नजर आए. पुलिस ने फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू की.

पहले भी जेल जा चुका है ‘बंटी’

जांच में युवक की पहचान वाराणसी के ही रहने वाले राम दयाल मिश्रा के रूप में हुई. राम दयाल जहरखुरानी के मामलों में पहले भी जेल की हवा खा चुका है. पुलिस को पता चला कि अब वह अकेले नहीं, बल्कि अपनी प्रेमिका ज्योति यादव के साथ मिलकर इन वारदातों को अंजाम दे रहा है. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके पास से लूटा गया लाखों रुपये का कीमती सामान भी बरामद किया है. फिलहाल, बनारस स्टेशन से लेकर कैंट तक इस ‘बंटी और बबली’ की जोड़ी के पकड़े जाने की चर्चा जोरों पर है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *