2 साल से कॉलेज नहीं जा रहा था छात्र.. शारदा यूनिवर्सिटी में एक और दर्दनाक घटना
Last Updated:
Sharda University News: ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी में बीटेक छात्र शिवम डे ने खतरनाक कदम उठाया की. एक नोट में उसने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठाए और अंगदान की इच्छा जताई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मृतक के परिवार ने शारदा यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. (फाइल फोटो)पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया. प्रारंभिक जांच में छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने जीवन को समाप्त करने की वजहें और कुछ विशेष अनुरोध लिखे हैं. सुसाइड नोट में शिवम ने खुद के बारे में लिखा था. उसने पुलिस से अपील की कि उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए और किसी को हिरासत में न लिया जाए.
इसके साथ ही उसने देश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लिखा कि अगर यह देश महान बनना चाहता है तो सबसे पहले शिक्षा व्यवस्था को सही करना होगा. सुसाइड नोट में एक और मार्मिक पहलू सामने आया. शिवम ने लिखा कि वह अंगदान करना चाहता है, ताकि उसकी मृत्यु के बाद किसी जरूरतमंद की जिंदगी बच सके.
(डिस्क्लेमर: अगर आपके आसपास कोई शख्स डिप्रेशन में है और आपको ऐसा लगता है कि उसके मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोशिश कर रहा है. ऐसे में आप 9152987821 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर तुरंत जानकारी दे सकते हैं, ताकि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें