2.50 रुपये का समोसा और चुटकियों में बिक्री! यू हीं नहीं हैं लोग कौशांबी के इस दुकान के दीवाने, तीखी चटनी के साथ तो है इसका टेस्ट लाजवाब

0
2.50 रुपये का समोसा और चुटकियों में बिक्री! यू हीं नहीं हैं लोग कौशांबी के इस दुकान के दीवाने, तीखी चटनी के साथ तो है इसका टेस्ट लाजवाब


महंगाई के इस दौर में जहां एक समोसा 10 से 15 रुपये तक बिक रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में आज भी एक ऐसी दुकान है, जहां समोसा सिर्फ ढाई रुपये में मिल रहा है. स्वाद ऐसा कि खाने वालो लाइन लग जाती है और समोसे का अच्छा स्वाद से लोग दूर-दूर से खाने पहुंचते हैं. कौशाम्बी जिले के प्रसिद्ध क़स्बा दारानगर के प्रमोद कुमार जो पिछले 35 सालों से समोसे की यह दुकान संचालित हो रही है. सस्ती और स्वादिष्ट समोसे की पहचान बने दारानगर निवासी प्रमोद कुमार.

दारानगर के प्रमोद के समोसे की अलग होती है. समोसे में वही सामग्री डाली जाती है, जो हर दुकानदार समोसे मे डालकर बनाता है जैसे आलू, मसाले, मैदा और तेल. लेकिन प्रमोद के हाथों का बना समोसा का स्वाद अलग होता है, क्योंकि दुकानदार प्रमोद इस समोसे को बड़ी मेहनत से बनाते हैं.

समोसे के लिए लगती है लोगों की भीड़

समोसे का साइज थोड़ा छोटा है, लेकिन समोसा कढ़ाई मे डालने से पहले ग्राहकों की लाइन लगी रहती है. कुछ ग्राहक समोसे का पैसा एडवांस में भी जमा करते हैं, क्योंकि जब समोसा कढ़ाई से निकलता है, तो चुटकियों में बिक जाता है. लाइन में खड़े ग्राहकों को इन समोसों का खास इंतजार रहता है.

महज 2.50 रुपए होती है कीमत

समोसा विक्रेता प्रमोद कुमार ने बताया कि यह समोसे की दुकान पहले हमारे पिता जी चलते थे. तब उस समय समोसे का दाम 50 पैसे से शुरू किये थे. अब वही दुकान हम लगभग 30-35 साल से चला रहे हैं. जब हमने समोसे का दुकान संभाला तब उस समय 1 रुपये व 1.50 रुपये बेचते थे, लेकिन महंगाई को देखते हुए समोसे का भाव आज 2.50 रुपये है. अब महंगाई को देखते हुए इसकी कीमत 2.50 रुपये कर दी है, लेकिन स्वाद और गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया गया है. उनकी दुकान में मिलने वाला समोसा बाकी आम दुकानों में मिलने वाले समोसे की ही तरह होता है.

35 वर्षों से चला रहे हैं समोसे की दुकान

प्रमोद के लड़के प्रशांत कुमार ने बताया कि समोसे की दुकान पूर्वजों से चलती आ रही है. पहले हमारे बाबा चलाते थे, लेकिन अब यह दुकान हमारे पिता जी 35 वर्षो से चला रहे हैं. अब हम भी अपने पिता के साथ इस दुकान मे रहते है और समोसा बनाते है.

हर दिन बिकते हैं हजारों समोसे

प्रशांत कुमार ने बताया की शाम को 4 बजे से  9 बजे तक चलती है. प्रति दिन 4 से 5 घंटे तक चलाई जाती है प्रति दिन एक हजार से 1200 समोसे बिक जाता है. समोसे का दाम 2.50 रुपये का एक 10 का चार समोसा बेचा जाता है. हर दुकानदार आज की महंगाई मे 10 से 15 रुपये के एक समोसे बेचे जाते है लेकिन दारानगर मे आज भी 2.50 रुपये का समोसा बेचा है.

क्या है खास

समोसा तैयार करने के लिए घर का शुद्ध मसाला, मैदा, तेल का इस्तेमाल किया जाता है. इसको अच्छे से हल्की आंच मे पकाया जाता है. ताकि अच्छे से पक जाये और खाने मे अच्छा स्वाद मिले. यही नहीं दारानगर का बना समोसा लोग विदेश तक ले जाते है. इसलिए यह समोसा बहुत ही प्रसिद्ध है. जिसने भी इस समोसे का स्वाद चका वाह दारानगर खाने के लिए जरूर आया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *