3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, थाने पहुंचा पति, तो हरियाणा में मिली बीवी

0
3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, थाने पहुंचा पति, तो हरियाणा में मिली बीवी


Last Updated:

Mahoba Latest News: यूपी के महोबा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. जिसके बाद पति थाने पहुंचा और पत्नी अब हरियाणा में मिली. आइए जानते हैं फिर क्या हुआ.

Zoom

घर से भागी महिला की तस्वीर.

महोबा: उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के महोबा में तीन बच्चों की मां के प्रेमी संग फरार होने का अजीबों गरीब मामला सामने आया है. पत्नी के भागते ही पति ने शक के आधार पर बेबजह गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत कर कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीणों को हैरत में डाल दिया. पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने घर से भागी पत्नी को हरियाणा से बरामद कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है. तो वही अधिवक्ताओं ने एसपी से इस मामले में बेबजह फंसाये गए ग्रामीणों की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

आज हम लोग पुलिस अधीक्षक महोबा से मिलने आए हुए हैं. क्योंकि एक मामले में हमारे अधिवक्ता भाई के भाई शिव सिंह, घनश्याम और भाऊआ और अन्य दो लोगों को शक के आधार पर ग्रामीण रंजिश के चलते एक झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया है. जबकि गांव के कल्लू की पत्नी मंजू दिनांक 24.5.26 को अपने प्रेमी के संग भाग गई थी.

पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर यूपी पुलिस ने हरियाणा राज्य के जिला महेंद्रगढ़ स्थित नारनाल से पत्नी के प्रेमी भारत अहिरवार और उसके साथी शंकर विश्वकर्मा के पास से गिरफ्तार कर उसे पति के सुपुर्द कर दिया है. इस मामले की सच्चाई आने के बाद हम लोगों ने आज पुलिस अधीक्षक महोबा से मिलकर महिला के पति कल्लू द्वारा झूठी शिकायत के आधार पर फंसाये गए शिवसिंह ,घनश्याम और भाऊआ को लेकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *